Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजNetflix this Reality show broke records in top 10 list earning money very smartly
Netflix: टॉप 10 लिस्ट में के इस शो का जलवा, लॉस करके भी कमा लिए हजारों करोड़

Netflix: टॉप 10 लिस्ट में के इस शो का जलवा, लॉस करके भी कमा लिए हजारों करोड़

संक्षेप:

Netflix Top 10 List: नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज टॉप 10 की लिस्ट में कमाल कर रही है। सिर्फ इसी वेब सीरीज के अलग-अलग सीजन 4 पोजिशन्स पर रैंक कर रहे हैं।

Jan 04, 2026 08:34 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बेहिसाब नई फिल्में और वेब सीरीज आती रहती हैं, लेकिन सालों में एक बार ऐसा होता है, जब कोई ऐसी वेब सीरीज आती है जिसकी वजह से नेटफ्लिक्स को करोड़ों की लागत के बावजूद मोटा मुनाफा होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सबसे कामयाब वेब सीरीज में से एक 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के बारे में। भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही वेब सीरीज ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में 10वीं, 9वीं, 7वीं और पहली पोजिशन 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के अलग-अलग सीजन्स के पास है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टॉप 10 की लिस्ट में शो का जलवा

यानि टॉप 10 की लिस्ट में चार पोजिशन तो यही वेब सीरीज कब्जा किए बैठी है। पिछले दिनों इसका चौथा सीजन रिलीज किया गया और बावजूद इसके कि इससे मेकर्स को सीधा फायदा नहीं हुआ, लेकिन फिर भी मेकर्स मालामाल हो गए। नेटफ्लिक्स स्ट्रेंजर थिंग्स से सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कमाने के बावजूद यह इसका सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस शो के कुल 5 सीजन में 7 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया है। सब्सक्राइबर्स की तो बल्ले-बल्ले होती ही है, लेकिन इससे एक और भी काम होता है।

ये भी पढ़ें:क्यों चीप दिखती हैं बड़े बजट वाली फिल्में? डायरेक्टर ने खोली स्टार्स की पोल
ये भी पढ़ें:राजकुमार राव अनजानी शादियों में करते थे खुराफातें, एक्टर ने सुनाए बचपन के किस्से

मिले 2 बिलियन नए सब्सक्राइबर्स

जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स को सिर्फ इसी शो से 1.2 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स को सिर्फ इसी शो से 2 बिलियन से ज्यादा नए पेड सब्सक्राइबर्स भी मिले हैं। यानि एक तरफ जहां करेंट व्यूवर्स नेटफ्लिक्स को व्यूज देते हैं, वहीं इस शो की वजह से नेटफ्लिक्स के बेहिसाब नए सब्सक्राइबर्स आए हैं। इसके अलावा भी नेटफ्लिक्स बड़ी चालाकी से इस वेब सीरीज के जरिए पैसा कमाता है। वो इस मशहूर वेब सीरीज में ब्रांड प्लेसमेंट करता है, यानि किसी खास किरदार को कोई खास कंपनी का प्रोडक्ट पकड़े दिखाना।

इस तरह कमा लिए 250 करोड़

शो देखते वक्त आपने शायद नोटिस किया हो कि नेटफ्लिक्स अपनी सीरीज में किसी खास जगह पर कोई खास चीज ही दिखाता है। इस तरह उस कंपनी के जरिए नेटफ्लिक्स पैसा कमाता है। सिर्फ इसी एक तरीके से नेटफ्लिक्स इस शो से 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। तो इस तरह बावजूद इसके कि स्ट्रेंजर थिंग्स नेटफ्लिक्स को सीधे तौर पर कुछ कमाकर नहीं देता, लेकिन बावजूद इसके वह इस शो के जरिए मालामाल होता जाते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।