जानिए क्या है नेटफ्लिक्स की नंबर 1 साउथ फिल्म यूथ की कहानी, IMDb पर मिली ये रेटिंग
नेटफ्लिक्स पर फिल्म यूथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आखिर क्या है इस फिल्म की कहानी जिससे पूरे देश में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। प्रवीण की जिंदगी बस सच्चा प्यार मिलने के बाद ऐसे बदल जाती है।

नेटफ्लिक्स पर तमिल फिल्म यूथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन इस फिल्म में आखिर क्या है कि इसे देश में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। फिल्म एक सिंपल सी लव स्टोरी पर बेस्ड है। लेकिन शुरू से अंत तक ये कहानी आपको अपनी सीट से हिलने भी नहीं देती। फिल्म की शुरुआत में कई ऐसे सीन आते हैं जो आपको खूब हंसाते हैं। लेकिन जैसेजैसे कहानी आगे बढ़ती है ये फिल्म ऑडियंस को इमोशनल भी करने लगती है। ऐसा बहुत कम फिल्मों में देखा गया है कि ऑडियंस को जुड़ाव महसूस होने लगे। लेकिन तमिल फिल्म देखने के बाद आप वैसा ही फील करोगे। IMDb पर इस फिल्म को 7 की रेटिंग मिली हुई है।
प्रवीण की लव स्टोरीज
फिल्म की कहानी 2014 पर बेस्ड एक 15 साल के लड़के प्रवीण की है। कहानी की शुरुआत में ही समझ आएगा कि प्रवीण और उसके पिता के बीच नहीं बनती। पिता हमेशा उसे ताना मारता है। लेकिन मां उसे सबसे ज्यादा प्यार करती है। मां को बेटे की पढ़ाई की टेंशन होती है, लेकिन प्रवीण का सपना होता है स्कूल का प्यार उसी से शादी और अपना घर बसाना। इसी दौरान प्रवीण को स्कूल की दिव्या, बस में मिलने वाली प्रिया और पड़ोस की लड़की पसंद आती है। एक साथ 3 लड़कियों से प्यार होता है।हालांकि, ये लड़कियां उसे पसंद नहीं करती। लेकिन प्रवीण को सच्चे प्यार की तलाश है।
प्रवीण और प्रेषिका की मुलाकात
स्कूल में प्रवीण और उसकी गैंग बहुत बदनाम होती है। होमवर्क नहीं करने की वजह से टीचर प्रवीण और गैंग को क्लासरूम से बाहर खड़ी कर देती है।इसी दौरान बगल वाली क्लास से एक प्रेषिका नाम की लड़की भी बाहर सजा भुगत रही होती है। अब प्रवीण को प्रेषिका पसंद आने लगी है। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। आगे प्रेषिका, मणि से बचने के लिए झूठ बोल देती है कि वो प्रवीण से प्यार करती है। ये बात सुनकर प्रवीण हैरान हो जाता है। लेकिन प्रेषिका की दोस्त प्रवीण को पसंद करती है और वो चाहती है दोनों अलग हो जाए।
प्यार में कोई कंडीशन नहीं होती
फिर एक सोनल लड़की से बातचीत होती है। सोनल को देखकर प्रवीण फिर स प्यार में पड़ जाता है। सोनल को करीब देखकर प्रेषिका को चिढ़ होने लगती है। बाद में प्रवीण की लाइफ में कन्कवाली यानी कनगा की एंट्री होती है। दोनों का रिश्ता बढ़ने लगता है। लेकिन कनगा के सपने हैं। वो प्यार में नहीं पड़ना चाहती। इसी दौरान कनगा कहती है कि अगर वो एग्जाम में पास हो गया तो वो उसे प्यार करेगी। अपना प्यार पाने के लिए प्रवीण दिन रात मेहनत करता है। जिस लड़के ने कभी पढ़ाई को सीरियसली नहीं लिया वो अब स्कूल का टॉपर बन जाता है। अंत में कनगा उसके पास आती है लेकिन प्रवीण अब बदल गया है वो प्यार में कंडीशन नहीं चाहता।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


