नेटफ्लिक्स की 12 एपिसोड की ये सीरीज देखी है आपने? इंसानों की तरह दिखते और चलते हैं जॉम्बी
Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज आई है जिसमें जॉम्बी इंसान की तरह दिखने लगते हैं। उनके अंदर 10 इंसानों की ताकत और दूर से ही सबकुछ सुन लेनी की शक्ति आ जाती है।

अगर आप ओटीटी पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो आपने अब तक कई जॉम्बी फिल्में या सीरीज देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी दुनिया की कल्पना की है जहां जॉम्बी बिल्कुल आम इंसान की तरह दिखें और बात करें? नहीं! तो आप नेटफ्लिक्स की ये कोरियन सीरीज देख सकते हैं। इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.6 है और सोशल मीडिय पर इसकी बहुत चर्चा हो रही है।
सीरीज का नाम और उसकी कहानी
इस सीरीज का नाम ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ है। इसकी कहानी 'ह्योसान हाई स्कूल' के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले तो सबकुछ नॉर्मल चल रहा होता है, लेकिन फिर ट्विस्ट तब आता है जब स्कूल का ही एक साइंस टीचर अपने बेटे के लिए एक अजीब और खतरनाक वायरस तैयार करता है। उसकी कोशिश होती है अपने बेटे को ताकतवर बनाने की, लेकिन उसका ये एक्सपेरिमेंट उल्टा पड़ जाता है और पूरे स्कूल में ये वायरस फैल जाता है।
'हाफबीज' का कॉन्सेप्ट
'ऑल ऑफ अस आर डेड' दूसरी जॉम्बी मूवीज और सीरीज से अलग और खौफनाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ‘हाफबीज’ का कॉन्सेप्ट। ‘हाफबीज’ वो हैं जो जॉम्बी के काटने के बाद पूरी तरह से जॉम्बी नहीं बनते हैं। इंसानों की तरह उनका दिमाग चलता है। वहीं जॉम्बीज की तरह उनके अंदर दूर से ही सबकुछ सुनने, सूंघने और सुपरहिरो की ताकत आ जाती है। खास बात ये होती है कि उन्हें कितना भी मार लो, लेकिन वे कभी मरते नहीं हैं।
आपको ये सीरीज क्यों देखनी चाहिए?
1. आमतौर पर जॉम्बी फिल्मों में सेना, पुलिस या वैज्ञानिक दुनिया को बचाते हैं। लेकिन यहां हाई स्कूल के स्टूडेंट मेन लीड होते हैं, जिनके पास न तो कोई हथियार होते है और न ही कोई ट्रेनिंग। वे सिर्फ अपनी सूझबूझ, क्लासरूम के डेस्क-बेंच और भरोसे के दम पर जॉम्बीज से लड़ते हैं।
2. ये सिर्फ मार-धाड़ वाली सीरीज नहीं है। इसमें दोस्ती, प्यार, माता-पिता का अपने बच्चों के लिए त्याग और स्वार्थी इंसानों का असली चेहरा बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
3. इस सीरीज में काफी ज्यादा खून-खराबा दिखाया गया है इसलिए अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो इसे दिन के उजाले में ही देखें।
आएगा इसका दूसरा सीजन
'ऑल ऑफ अस आर डेड' की कहानी पहले सीजन में खत्म नहीं होती हैं। खास बात ये है कि दूसरा सीजन बनाने के लिए पहले सीजन का मजा किरकिरा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि साल 2026 के अंत या 2027 के शुरुआत में इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ जाएगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


