नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म की कहानी सीट से हिलने नहीं देगी, मिली 7.4 की शानदार रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने वाली इस फिल्म विश्वनाथ एंड सन की कहानी आपको पसंद आएगी। फेक ऐसे पिता की कहानी है जो सेरोगेसी से पिता तो बन जाता है लेकिन जब बच्चा बीमार होता है तो उसे उस मां की तलाश होती है जिसने उसे जन्म दिया।

netflix number 1 film Vishwanath and Sons story and plot read here
नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ की कहानी सीट से हिलने नहीं देगी

नेटफ्लिक्स पर एक तमिल फिल्म 'विश्वनथ एंड संस' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी एक अमीर बिजनेसमैन संजय विश्वनाथ के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में एक कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं जो आपको सीट से हिलने नहीं देते। एक सरोगेसी से पैदा हुआ बच्चा, उसकी असली मां की तलाश, प्यार और फिर कहानी की हैपी एंडिंग। आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि ये पिछले कुछ दिनों से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। IMDB पर इस फिल्म को 7।4 की रेटिंग मिली है। अब जानिए फिल्म की कहानी-

संजय विश्वनाथ की मां की इच्छा

संजय एक अमीर बिजनेसमैन होता है। उम्र 40 साल से ज्यादा है लेकिन शूटिंग करने का शौक ऐसा कि सब कुछ भूला दे। संजय की मां चाहती है कि बेटा शादी कर अपना घर बसा ले और इस परिवार को एक नन्हा मेहमान दे दे। संजय शुरुआत में तो मना अकर्ता है, लेकिन फिर उसे अमेरिका में रहने वाली एक लड़की से बात करने को कहा जाता है। दोनों कुछ समय के लिए बाद करते हैं और संजय अक्सर अमेरिका जाता है। शुरुआत में तो लगता है कि वो उस लड़की से मिलने जा रहा है। लेकिन जब वो वापस आता है तो एयरपोर्ट पर उसे एक बच्चे के साथ देखा जाता है।

संजय बनता है बिन ब्याह वाला पिता

संजय एयरपोर्ट पर मीडिया के सामने ये एलान करता है कि ये उनका बच्चा है। वो सरोगेसी की मदद से इस बच्चे के पिता बने हैं। जब ये बात संजय की मां लो पता चलती है तो वो बहुत नाराज होती है। लेकिन बाद में बच्चे की मासूमियत उसका दिल पिघला देती है। मां और संजय अपने बेटे का अच्छे से पालन करते हैं। लेकिन एक दिन इनकी दुनिया पलट जाती है। बच्चे को खून की उल्टियां होती हैं। जब हॉस्पिटल में जांच होती है तो पता चलता है बच्चे को एक दुर्लभ बीमारी है, बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। बच्चे की सरोगेट मदर की तलाश के लिए वो अमेरिका जाता है और उसे पता चलता है एक 22 साल की लड़की ने इस बच्चे को जन्म दिया था।

सेरोगेट मां की तलाश

संजय उस लड़की जिसका नाम मैडी होता है, उसे बताता है कि उस बच्चे को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है। मैडी पैसों की मांग करती है और इस ट्रीटमेंट के लिए मान जाती है। वो भारत आती है जब बच्चे के साथ समय बिताती है, संजय की मां को समझती है तो उसे यहां सब अच्छा लगने लगता है। वो संजय की अच्छाइयों को भी पसंद करने लगती है और उसे संजय से प्यार हो जाता है। अब वो वापस अमेरिका नहीं जाना चाहती। ये जानकर संजय की मां खुश हो जाती है। लेकिन संजय को दोनों की उम्र में 20 साल का गैप दिखता। वो इस रिश्ते को नहीं स्वीकारता। बाद में संजय की मां का निधन हो जाता है। और सौतेली मां रवीना टंडन की एंट्री हो जाती है।

संजय और मैडी का रिश्ता

संजय, मैडी वो वापस भेज देता है इस वादे के साथ कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। दूसरी तरफ वो अपनी सौतेली बहनों की शादी करवाता है। बेटे की अकेले ही परवरिश करता है। मैडी 5 साल बाद अपनी पढ़ाई कर वापस आती है। दोनों एक दूसरे को स्वीकार कर लेते हैं। दोनों मिलकर बच्चे की परवरिश करते हैं। अब उम्र का गैप भी इन दोनों के बीच में नहीं आता।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजनेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म की कहानी सीट से हिलने नहीं देगी, मिली 7.4 की रेटिंग