मस्ट वॉच है नेटफ्लिक्स की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज, रेटिंग 7.8 और ट्विस्ट हिला देंगे दिमाग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Must Watch: अगर आप एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज द सिनर बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं, हम आपको पहले सीजन के बारे में बता रहे हैं। 

Netflix Must Watch Crime Thriller
नेटफ्लिक्स की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर है मस्ट वॉच

सोचिए एक कपल और उनका छोटा बच्चा बीच पर एंजॉय करने गया है। बीच पर बहुत सारे लोग हैं, सब सामान्य लग रहा है, लेकिन अचानक बच्चे की मां बीच पर एक लड़के को उठकर जान से मार देती है....आखिर उसने ऐसा क्यों किया? अगर आपको इस सवाल का पता लगाना है तो हम आपको नेटफ्लिक्स (Netflix) की एक सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो यकीनन आपके होश उड़ाने वाली है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज का पहला सीजन आपको इसी सवाल का जवाब देगा कि आखिर ऐसा क्या होता है कि वो महिला बीच पर एक मर्डर कर देती है।

दमदार है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है द सिनर। सीनर के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के पहले सीजन के बारे में हम आपको बता रहे हैं। सीरीज का पहला सीजन इतना दमदार है कि आप बाकी सीजन्स को देखने से खुद को रोक ही नहीं पाएंगे।

द सिनर: पहले सीजन में हैं 8 एपिसोड्स

सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड्स हैं। पहले एपिसोड के कुछ मिनट्स में ही एक ऐसा सीन आता है जिसके बाद आप इस सीरीज से खुद को बंधा हुआ पाएंगे। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो सीरीज की कहानी कोरा टेनेटी (जेसिका बाइल) के इर्दगिर्द घूमती है। कोरा टेनेटी अपने पति मेसन टेनिटी और बच्चे के साथ एक बीच पर कुछ अच्छे पल बिताने जाती है। वो वहां बैठे एक दूसरे कपल को लगातार देख रही होती है। देखते ही देखते वो उठती है और उस लड़के के गले पर बुरी तरह चाकू घोंपना शुरू कर देती है।

क्यों एक अनजान लड़के का मर्डर कर देती है कोरा टेनेटी?

कोरा की इस हरकत से आसपास सब घबरा जाते हैं। मेसन को भी यकीन नहीं हो पाता है कि कोरा ने क्या किया है। कोरा को गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरा अपना गुनाह कबूल भी कर लेती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कोरा से पूछा जाता है कि उसने मर्डर क्यों किया है। कोरा मर्डर करने का कोई भी कारण नहीं बता पाती है। वो बस कहती है कि उस लड़के ने जो गाना बजाया, उसे सुनते ही उसे कुछ हुआ और उसने खून कर दिया।

कोरा टेनेटी के इर्दगिर्द घूमती है सीरीज की कहानी

कोरा की ये बात किसी को समझ नहीं आती है। इसके बाद सीरीज में शुरू होता है कोरा के सपनों का सिलसिला। ऐसे भयावाह सपना जो उसे सोने नहीं देता है। कोरा के साथ कुछ तो ऐसा हुआ है जो उसे याद नहीं है। ये खून का मामला भी उसी से जुड़ा है। कोरा को सच तक पहुंचाने में मदद करता है उस केस पर काम कर रहा डिटेक्टिव हैरी एम्ब्रोस (बिल पुलमैन)। आखिर क्या है कोरा के हत्या करने का मकसद?

द सिनर: ट्विस्ट ऐसे की घूम जाएगा सिर

सीरीज का सीजन 1 साइकोलॉजिकल ड्रामा लवर्स के लिए मस्ट वॉच है। कोरा टेनेटी की कहानी की परतें जैसे-जैसे खुलती हैं, आप हैरान होते ही चले जाएंगे। सीरीज जैसे-जैसे अपने क्लाइमेक्स की ओर पहुंचती है एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आते जाते हैं कि आपका सिर घूम जाएगा। कोरा की कहानी का अंत ऐसा है जिसका अंदाजा आपका डिटेक्टिव दिमाग भी नहीं लगा पाएगा। सीरीज का पहला सीजन इतना दिलचस्प है कि आपको एक के बाद एक एपिसोड्स देखते चले जाएंगे और आपको समय का पता ही नहीं लगेगा।

नेटफ्लिक्स की दमदार सीरीज द सिनर

कितनी है सीरीज की रेटिंग?

सीरीज के हर सीजन में एक अलग गुनाह और एक अलग गुनहगार की कहानी है। इसी के साथ दूसरे सीजन से हैरी एम्ब्रोस के जीवन की भी कुछ परतें खुलती हैं। इस सीरीज को डेरेक सिमंड्स ने डायरेक्ट किया है। द सिनर की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। वहीं, रॉटन टमेटोज पर पहले सीजन की अप्रूवल रेटिंग 91 पर्सेंट है।

द सिनर को पहले 8 एपिसोड की मिनीसीरीज के रूप में साल 2017 में रिलीज किया गया था। लेकिन इस सीरीज को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि सीरीज के बाकी 3 सीजन भी बनाए गए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजनेटफ्लिक्स की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर है मस्ट वॉच, 7.8 है IMDb रेटिंग