नेटफ्लिक्स की ये डार्क कॉमेडी सीरीज है मस्ट वॉच, 8.2 है IMDb रेटिंग
अगर आप डार्क कॉमेडी सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपको नेटफ्लिक्स की ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। ये सीरीज आपको हंसाएगी तो, लेकिन आप हंसने में थोड़ा असहज महसूस करेंगे। नेटफ्लिक्स की ये एक ऐसी सीरीज है जो आपके दिल में बस जाएगी।

अगर आप इस वीकेंड कुछ अलग और नया तलाश रहे हैं देखने के लिए तो आपको नेटफ्लिक्स की ये डार्क कॉमेडी सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज का नाम है 'आफ्टर लाइफ'। यह एक ब्रिटिश ड्रामा टीवी सीरीज है। इसे रिकी गेर्विस ने बनाया है। रिकी गेर्विस की ये सीरीज आपको हंसाने के साथ-साथ कहीं-कहीं असहज महसूस कराएगी। ये सीरीज एक ऐसे सब्जेक्ट के बारे में बात करती है कभी न कभी हर किसी के लाइफ में आता है। इस सीरीज के तीन सीजन है।
क्या है आफ्टर लाइफ का प्लॉट?
आफ्टर लाइफ एक काल्पनिक शहर टैम्बरी की कहानी है जहां रिपोर्टर टोनी जॉनसन नाम का शख्स रह रहा होता है। टोनी जॉनसन की पत्नी जिसे वो बहुत प्यार करता था, उसकी मौत हो चुकी है। टोनी की पत्नी की मौत ब्रेस्ट कैंसर से होती है। पत्नी की मौत के बाद टोनी का जीवन उलट-पुलट जाता है। उसके मन में सुसाइड के विचार आने लगते हैं, लेकिन वो ऐसा करता नहीं है। वो अपनी पत्नी की मौत का बदला दुनिया से लेना चाहता है। इसके लिए टोनी वो सब करता है जो उसे करना है, बिना दुनिया की परवाह किए। उसे जो बोलना हो वो बोलता है, जो करना है वो करता है। लोग उसे टोंकते हैं तो वो उन्हें उल्टे जवाब देता है। सीरीज इसी पूरे प्लॉट के इर्द-गिर्द घूमती है।
कब आया था आफ्टर लाइफ का पहला सीजन?
इस सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है आपको टोनी जॉनसन का व्यवहार समझ आने लगता है। आप समझ पाते हैं कि वो जो कर रहा है वो क्यों कर रहा है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में आया था। दूसरा सीजन साल 2020 में और तीसरा सीजन साल 2022 में आया था। तीनों सीजन में 6-6 एपिसोड्स हैं।
आफ्टर लाइफ की कास्ट
इस सीरीज में रिकी गेर्विस, डायने मॉर्गन, टॉम बास्डेन, टोनी वे, मंदीप ढिल्लों, एशले जेनसेन, डेविड ब्रैडली, केरी गॉडलिमन, पेनेलोप विल्टन, डेविड अर्ल, जो विल्किंसन, जो हार्टले, रोइसिन कोनाटी, टिम प्लेस्टर और पॉल के जैसे कलाकार नजर आए हैं। रिकी ने एक्टिंग के साथ-साथ सीरीज को लिखा और डायरेक्ट भी किया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।
कौन हैं रिकी गेर्विस?
रिकी एक एक्टर और डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार ब्रिटिश स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। उनकी स्पेशल्स को भारत में भी लोग सुनना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स पर आपको गेर्विस का कॉमेडी सेट देखने को मिल जाएगा। गेर्विस को उनके तीखे और डार्क ह्यूमर के लिए ही जाना और पसंद किया जाता है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


