गौरव के जाने के बाद आकांक्षा बोली, उसने ऐसा क्यों किया ताकि मुझे…; बताया किस बारे में है तीसरा सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lock Upp 2 Gaurav Khanna Akanksha Chamola: गौरव खन्ना के जाने के बाद आकांक्षा चमोला ने ट्रोल्स पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग ही बिग बॉस के बाद बोल रहे थे कि मैं गौरव के लायक नहीं हूं तो अब मैं गौरव से अलग हो रही हूं तो इनको क्या दिक्कत है।

Lock upp 2, Gaurav Khanna, Akanksha Chamola

रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में टीवी के सुपरस्टार और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की एंट्री हुई। लेटेस्ट एपिसोड में गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से बात करते नजर आए। उन्होंने आकांक्षा को बताया कि बाहर क्या हंगामा मचा हुआ है और उन्होंने आकांक्षा से बात करके ये भी क्लियर किया कि दोनों के बीच तलाक की बात गौरव के ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने से सात दिन पहले ही हुई थी।

'हम लीगली अलग हो जाएंगे'

आकांक्षा ने गौरव के जाने के बाद पामेला सेरेना से बात की और कहा, ‘उसने ये बताया कि बाहर बहुत ज्यादा हंगामा हो रहा है। फैंस और ट्रोलर्स दोनों ये कह रहे हैं कि ये लोग इतने समय से एक्टिंग कर रहे थे। ये लोग अलग रह रहे थे और ये बिग बॉस में सहानुभूति ले रहा था। ऑफिशियली अभी भी हम शादीशुदा ही हैं, लेकिन मैं जैसे ही यहां से बाहर निकलूंगी हम लीगली अलग हो जाएंगे।’

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला

ट्रोल्स पर भड़की आकांक्षा

इसके बाद आकांक्षा ने शिवांगी और पामेला के सामने कहा, ‘बाहर लोगों को लग रहा है कि हम सिर्फ बच्चे की वजह से अलग हो रहे हैं। क्योंकि गौरव को बच्चे चाहिए और मैं मां नहीं बनना चाहती। मुझे समझ नहीं आता है। मैं ट्रोलर्स और जो अपने आपको फैंस कहते हैं उनकी बात कर रही हूं। मैं पिछले एक साल से इनकी बातें सुन रही हूं। ये लोग ही बोल रहे थे कि गौरव तुमसे अच्छी डिजर्व करता है। उसको छोड़ दो। तुम उसकी लाइफ बर्बाद कर रही हो। तो अब जब मैं उसे छोड़ रही हूं, बच्चे वाले टॉपिक की वजह से नहीं, लेकिन छोड़ रही हूं तो अब तुम्हे क्या समस्या है।’

लैला ने आकांक्षा से पूछा सवाल

इसके बाद रात में वरुण यादव उर्फ ​​लैला ने आकांक्षा से कहा, ‘अगर वो आया ही था तो पॉजिटिव वे में आता। मतलब तुझे थोड़ा मोटिवेट करके जाता कि तू मस्त खेल रही है।’ आकांक्षा बोलीं, ‘क्योंकि अभी तक तो मुझे भी पता नहीं है न कि बाहर क्या हो रहा है। तो मुझे भी कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया ताकि मुझे बोलना पड़े कि मैं झूठ तो नहीं बोल रही हूं।’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना

आकांक्षा का तीसरा सीक्रेट

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘मुझे क्लियर करने के लिए वापस से सारी चीज दौहरानी पड़ी। तो मैं वो सोच रही हूं कि ये चीज तो वो भी क्लियर कर सकता था क्योंकि जो चीज झूठ नहीं है तो तुम कुछ और तो नहीं बोलेगे क्योंकि वही हुआ है।’ इसके बाद वरुण ने आकांक्षा से पूछा कि वो मां क्यों नहीं बनना चाहती है। इस पर आकांक्षा ने कहा कि ये उनका तीसरा सीक्रेट है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।