नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 है 8 एपिसोड वाली ये कोरियन हॉरर सीरीज; 7.2 है IMDb रेटिंग
Netflix Horror Series: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक कोरियन हॉरर ड्रामा सीरीज इफ विशेज कुल्ड किल रिलीज हुई है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है। अगर आपने ये सीरीज अबतक नहीं देखी है तो इसे तुरंत देख डालिए।

ये अगर कोई ऐसा ऐप हो जो आपकी सारी विशेज पूरी कर दे, तो आप क्या इस्तेमाल करेंगे? अगर हां, तो आपको नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज 'इफ विशेज कुल्ड किल' जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज के बाद आप ऐसा करने की गलती नहीं करेंगे। 'इफ विशेज कुल्ड किल' एक कोरियन हॉरर सीरीज है। एक बार आप ये सीरीज देखना शुरू करेंगे तो पूरी सीरीज देखे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे। नेटफ्लिक्स पर आई 'इफ विशेज कुल्ड किल' इस वक्त ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
सीरीज में हैं कुल 8 एपिसोड्स
'इफ विशेज कुल्ड किल' में कुल 8 एपिसोड्स हैं। अगर आपको ब्लैक मैजिक वाली हॉरर सीरीज पसंद हैं, तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। ये सीरीज कुछ हाई स्कूल जाने वाले बच्चों की कहानी है जो एक बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं।
क्या है इस हॉरर सीरीज का प्लॉट?
ये कहानी पांच दोस्तों की कहानी है। इन पांच दोस्तों में से एक दोस्त के हाथ एक ऐसी ऐप लगती है जो लोगों की इच्छाएं तो पूरी करती है, लेकिन बदले में इच्छा मांगने वाली की जान चली जाती है। जिस दोस्त को इस ऐप के बारे में पता चलता है, वो अपने बाकी के दोस्तों को उसके बारे में बताता है। इस ऐप के चक्कर में बाकी के चार दोस्त और पड़ जाते हैं। फिर उनके जीवन में जो घटता है, वो बेहद डरावना होता है। इस सीरीज में आपको Korean shamanism (एक तरह का ब्लैक मैजिक) के बारे में भी देखने को मिलेगा।
सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर का मिक्स है ये सीरीज
सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पता चलता है कि ये ऐप क्यों लोगों की जान लेती है। दो दोस्तों की दोस्ती में बदली दुश्मनी इस ऐप को जन्म देती है। सीरीज में कुछ ऐसे सीन्स हैं जो आपको झकझोर सकती है। सीरीज में सस्पेंस है, डर है और सर्वाइवल है। ये सीरीज आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।
'इफ विशेज कुल्ड किल' की आईएमडीबी रेटिंग
'इफ विशेज कुल्ड किल' में जियोन सो-यंग, कांग मि-ना, बेक सन-हो, ह्यून वू-सियोक, ली ह्यो-जे, जियोन सो-नी और किम सी-आह जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।
सीरीज के बारे में क्या है आईएमडीबी यूजर्स की राय?
IMDb पर एक यूजर ने लिखा- ये नेटफ्लिक्स की बेस्ट सीरीज में से एक है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक ने लिखा कि सीरीज में थ्रिल है, सीरीज डरावनी भी है, लेकिन पूरी तरह से हॉरर नहीं है। सीरीज भले ही आपको कम हॉरर लगे, लेकिन ये सीरीज देखने लायक तो है। एक ने लिखा कि किसी भी लालच में जब आप आते हैं तो क्या होता, ये सीरीज आपको डरावने तरीके से बताती है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


