कोहरा 2 में दमदार है मोना सिंह और बरुण सोबति की परफॉर्मेंस,सस्पेंस से घिरी है ये मर्डर मिस्ट्री
नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज कोहरा का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। सीजन 2 की कहानी सीजन 1 से अलग है। कुछ किरदार पिछले सीजन के हैं, तो कुछ किरदार नए हैं। पहले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी खूब सारे ट्विस्ट हैं।

सीरीज- कोहरा (सीजन 2)
डायरेक्टर- सुदीप शर्मा
रेटिंग- ★★★★
नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज कोहरा अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुकी है। कोहरा सीजन 2 बुधवार यानी 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलजी हुई है। पहले सीजन की तरह ही इस सीजन में बरुण सोबती नजर आए हैं। इस सीजन पर्दे पर मोना सिंह नजर आई हैं। मोना सिंह कॉप की भूमिका में काफी शानदार काम करती नजर आई हैं। पहले सीजन से अलग इस बार मोना सिंह और बरुण सोबती एक लड़की के मर्डर का केस सुलझाते नजर आते हैं।
कोहरा सीजन 1 और सीजन 2 में क्या है एक जैसा?
अगर कोहरा सीजन 1 और सीजन 2 की तुलना करें तो दोनों ही सीजन में पुलिसवाले अपनी भी उलझनों में फंसे नजर आएंगे। अपने जीवन की उलझनों के बाद भी पुलिसवाले मर्डर केस को सुलाझते हैं। पुलिसवालों के किरदारों के इमोशनल साइड को दिखाना ही इस सीरीज को खास बनाता है।
पिछले सीजन की तरह ही इस सजीन भी पंजाब पुलिस एक एनआरआई का मर्डर केस सुलझाती नजर आएगी। बस अंतर इतना है कि पिछले सीजन में एक लड़के का केस सॉल्व करना था। इस सीजन एक लड़की का केस सुलझाना है।
आगे बढ़ी है बरुण सोबती के किरदार की कहानी
अगर आपने पहला सीजन देखा है तो आपने देखा होगा कि कैसे उस सीजन में बरुण सोबती का किरदार अपनी पारिवारिक उलझनों में उलझा होता है। इस सीजन में उनकी इस उलझन की कहानी को आगे बढ़ाया है। बरुण सोबती अपने भाई भाभी से अलग अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं।
क्या है मोना सिंह के किरदार की उलझन?
मोना सिंह के किरदार की बात करें तो उनके किरदार की अपनी परेशानियां हैं। मोना सिंह ने पुलिसवाले के किरदार के साथ एक ऐसा मां का किरदार भी निभाया है जिसके बेटे की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद उसकी अपने पति से भी नहीं बनती है। मोना सिंह अपने मौत की वजह को भुला नहीं पा रही हैं और इसी बीच वो एक खतरनाक केस भी सॉल्व कर रही हैं।
क्या है सीरीज का प्लॉट?
कहानी आपको पंजाब के दलेरपुरा ले जाती है। यहां एक लड़की का मर्डर हो जाता है जो अमेरिका में अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने घर वापस आ गई है। इस मर्डर केस में लड़की के पति, भाई, बॉयफ्रेंड और लड़की की भाभी के भाई पर शक की सुई घूमती है।
इस लड़की के मर्डर की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है केस उलझता जाता है। सीरीज में कुल 6 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज के क्लाइमेक्स में बहुत ही अहम सामाजिक मुद्दे के दर्द को दिखाया गया है।
सीरीज में नजर आए कौन-कौन से स्टार्स?
मोना सिंह और बरुण सोबती के अलावा सीरीज में रणविजय सिंह, एकता सोढ़ी, मंदीप कौर घई, प्रदीप सिंह चीमा और अनुराग अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज को सुदीप शर्मा और फैजल रहमान ने डायरेक्ट किया है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




