OTT: एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, नेटफ्लिक्स पर देख डालें ये 8 फिल्में और सीरीज
OTT Recommendations: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

अगर आप घर बैठे कुछ अच्छी फिल्में और सीरीज एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुईं कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक्शन थ्रिलर से लेकर कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। हम आपको 8 ऐसी मस्ट वॉच फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। लिस्ट में ऐसी फिल्में भी शामिल हैं जो सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो चुकी हैं।
1.बत्ता
IMDb रेटिंग: 9
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। बत्ता एक तमिल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी 1986 के मद्रास के पृष्ठभूमि में रची गई है। फिल्म की कहानी एक 8 साल के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से एक खूंखार गैंगस्टर को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है।इसके बाद इन दोनों के बीच खास रिश्ता बन जाता है।
2. अनजाव सायं
IMDb रेटिंग: 6
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बंगाली हॉरर सीरीज है। इसके दो सीजन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए हैं। दो सीजन मिलाकर सीरीज में 12 एपिसोड्स हैं। इस कहानी की शुरुआत एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर से होती है, जहां से अचानक रहस्यमयी तरीके से शव गायब होने लगते हैं। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक खतरनाक तांत्रिक के बारे में पता चलता है।
3. ढिंढोरा
IMDb रेटिंग: 8.7
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कॉमेडी सीरीज है जिसे भुवन बाम ने बनाया है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी 11 करोड़ की लॉटरी लगती है, लेकिन लॉटरी लगने के बाद ही परिवार के साथ कुछ ऐसा होना शुरू होता है जो आपको खूब हंसाएगा। ये सीरीज पहले भुवन बाम ने यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। अब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इस सीरीज का सीजन 2 भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा।
4. मटरगश्ती
IMDb रेटिंग: 7.7
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये कॉमेडी ड्रामा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। सीरीज की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। पत्नी के निधन के बाद बेटी की जिम्मेदारी पूरी तरह से पिता पर आ जाती है। सीरीज का अभी एक ही सीजन रिलीज किया गया है।
5. द पैराडाइज
IMDb रेटिंग: 5.9
फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी शोषित कबीले की है, जो अपनी पहचान और नागरिकता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता है।
6. एकन सरजी पुरलिया में
IMDb रेटिंग: 7.4
फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक बंगाली कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी एकन बाबू के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक शाकाहारी आश्रम में ठहरते हैं और एक गुमशुदा पन्ना की तलाश करते हैं। इस दौरान वो एक बड़ी साजिश की गुत्थी को सुलझाते हैं।
7. मैडम इंस्पेक्टर
IMDb रेटिंग: 6.1
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। फिल्म की कहानी ऐसी महिलाओं की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है जो तलाकशुदा हैं और दोबारा शादी करने की तैयारी कर रही हैं। बता दें, ये सीरीज मूल रूप से बंगाली भाषा में 'बिरंगना' के नाम से साल 2025 में रिलीज हुई थी। अब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
8. नोबडी वॉन्ट्स दिस
IMDb रेटिंग: 7.7
फिल्म/सीरीज के बारे में: सीरीज का सीजन 3 हाल में नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया है। ये एक अमेरिकी कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी दो अलग-अलग पर्सनालिटी के बीच बनते लव कनेक्शन को दिखाती है। सीरीज को एरिन फॉस्टर ने प्रोड्यूस किया है।

