6 एपिसोड वाली इस क्राइम थ्रिलर के हर एपिसोड में है सस्पेंस, 7.1 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT: आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसका हर एक एपिसोड सस्पेंस से भरा है। इस सीरीज के अंत तक आप सोचते रह जाएंगे कि कातिल कौन है?  

Netflix Crime Thriller Series
OTT पर मौजूद है शानदार क्राइम थ्रिलर

क्राइम थ्रिलर सीरीज (C के शौकीन लोगों के लिए नेटफ्लिक्स पर एक बेहद शानदार सीरीज मौजूद है। ये एक लिमिटेड सीरीज है। सीरीज की कहानी एक छोटे से शहर में हो रहे मर्डर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सीरीज आप वीकेंड पर आसानी से बिंज वॉच कर सकते हैं। सीरीज में केवल 6 एपिसोड्स हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज का नाम, रेटिंग और प्लॉट।

मर्डर मिस्ट्री हिला देगी दिमाग

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है हिज एंड हर्स। ये सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री डिटेक्टिव स्टोरी है। कहानी के हर एपिसोड में ऐसे-ऐसे राज खुलते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। कहानी के अंत तक आप सोचते रहेंगे कि आखिर खूनी है कौन?

क्या है इस 6 एपिसोड वाली सीरीज का प्लॉट?

6 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी जॉर्जिया के डाहलोनेगा नाम के एक छोटे से शहर की है। एक ऐसा शहर जिसमें हर कोई एक दूसरे को जानता है। इस शहर में जंगल के बीचों-बीच रेचल नाम की एक लड़की की खून से लथपथ लाश एक कार में मिलती है। केस की जांच सौंपी जाती है जैक हार्पर को। वहीं, जैक हार्पर की पत्नी एना जो अब उनसे अलग अटलांटा में अकेले रहती हैं, इस खून के बाद वो भी शहर में वापस आ जाती है।

आखिरी तक सोचते रहेंगे कि कौन है कातिल?

एना जो एक क्राइम न्यूज एंकर होती हैं, वो भी इस केस में दिलचस्पी लेने लगती है। पूरी सीरीज को एना और जैक, दोनों के नजरिया से दिखाया गया है। सीरीज में एक पॉइंट ऐसा आता है जब आपको शक होने लगेगा कि कहीं रेचल के मर्डर में इन दोनों में से किसी का हाथ तो नहीं है? एना और जैक भी एक दूसरे पर शक करने लगते हैं, लेकिन रेचल की मर्डर मिस्ट्री और ज्यादा उलझ जाती है जब शहर में दो और खून हो जाते हैं। सीरीज के क्लाइमेक्स में खूनी का एक ऐसा राज खुलता है, जो आपके होश उड़ा देगा। आखिर कौन है इन हत्याओं का जिम्मेदार? इस सवाल का जवाब आपको सीरीज देखने के बाद ही मिलेगा।

आखिरी तक नहीं चलेगा कातिल का पता

कितनी है इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 8 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। सीरीज को विलियम ओल्ड्रॉयड ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में टेसा थॉम्पसन (एना), जॉन बर्नथल (जैक हार्पर), पाब्लो श्रेबर (रिचर्ड जोन्स), मारिन आयरलैंड, सुनीता मणि (प्रिया पटेल), रेबेका रिटेनहाउस, क्रिस बाउर, पॉपी लियू और क्रिस्टल फॉक्स (एना की मां) जैसे कलाकार नजर आए हैं।

किस किताब पर आधारित है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज

हिज एंड हर्स इसी नाम की किताब पर आधारित सीरीज है। ब्रिटिश ऑथर एलिस फीनी की ये किताब साल 2020 में लॉन्च की गई थी। इस सीरीज का एक-एक एपिसोड 39 से 47 मिनट की अवधि का है।

हिज एंड हर्स के आखिरी 20 मिनट उड़ा देंगे होश

सीरीज देख चुके यूजर्स ने भी इस सीरीज को वीकेंड के लिए परफेक्ट बताया है। एक आईएमडीबी यूजर ने सीरीज के पेज पर लिखा- ये सीरीज आपको हर पल एहसास दिलाती है कि आपने शायद ये केस सुलझा दिया है, लेकिन अगले ही एपिसोड में कुछ ऐसा होगा कि आप फिर कहीं भटक जाएंगे। इस यूजर ने एक्टर्स की एक्टिंग की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- इस सीरीज के आखिरी 20 मिनट ऐसे हैं कि आपके होश उड़ जाएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज6 एपिसोड वाली इस क्राइम थ्रिलर के हर एपिसोड में है सस्पेंस, 7.1 है IMDb रेटिंग