नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या-क्या आएगा? जान लीजिए 23 से 30 अगस्त तक की रिलीज लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अगले हफ्ते कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी सबसे उपयुक्त है? चलिए जानते हैं।

Netflix
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आपके लिए क्या है बेहतर?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं रहती। हालांकि जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वो आमतौर पर पिछली फिल्में निपटा ही चुके होते हैं। ऐसे में ऑडियंस यह जानने को बेताब रहती है कि नया क्या आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अपकमिंग वीक में आपको OTT जायंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्या कुछ नया और एंटरटेनिंग मिलने वाला है। साथ ही यह भी जानेंगे कि इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट चॉइस रहेगी।

मेगन (M3GAN)

मशीनों का इंसानी जिंदगी में दखल बहुत तेजी से बढ़ा है। लेकिन ये चीजें आगे किस हद तक जाने वाली हैं? इसी का एक छोटा सा उदाहरण पेश करती है नेटफ्लिक्स पर 24 अगस्त को रिलीज होने जा रही 'मेगन' नाम की फिल्म। कहानी एक रोबोट इंजीनियर की है जो घर और परिवार की देखभाल करने के लिए एक ह्यूमनॉएड रोबोट तैयार करता है। वह अपनी अनाथ भतीजी की देखभाल के लिए इसे घर में रखता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे 'मेगन' अपनी जिम्मेदारियों को घातक ढंग से सीरियसली लेने लगती है।

ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज

अगर दोस्ती और इसके इर्द-गिर्द होने वाली चीजों से जुड़ा कुछ देखना चाहते हैं तो 'ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज' आपके लिए एक अच्छी चॉइज हो सकती है। कहानी दो रूममेट्स की है जो एक बेचलर्स रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस दौरान कुछ अनकहे अहसास और इमोशन्स सामने आने लगते हैं। लेकिन इसकी वजह से फिर धीरे-धीरे पूरा ग्रुप बिखरने लगता है। एक नॉवल पर आधारित यह प्रोजेक्ट आपके लिए एक बढ़िया ड्रामा डोज हो सकता है। रिलीज डेट 28 अगस्त रहेगी।

द व्हिस्पर मैन

एलेक्स नॉर्थ नाम की बेस्टसेलिंग नॉवल पर आधारित 'द व्हिस्पर मैन' नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को रिलीज होगी। कहानी की बात करें तो जब एक 8 साल का बच्चा किडनैप हो जाता है, तो एक विधवा क्राइम राइटर इस मामले में अलग हो चुके उसके पिता और रिटायर्ड पुलिस डिटेक्टिव की मदद लेती है। लेकिन धीरे-धीरे राज गहराने लगते हैं और बच्चे की किडनैपिंग का मामला 'द व्हिस्पर किलर' नाम के एक सीरियल किलर से जुड़ जाता है।

लिएन

शो का दूसरा सीजन 27 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। पहले सीजन में लीन की 33 साल पुरानी शादी उस वक्त अचानक टूट जाती है जब उसका पति उसे छोड़कर किसी दूसरी औरत के पास चला जाता है। इसके बाद वह अपने परिवार की मदद से नए सिरे से जिंदगी जीना सीखती है। अब सीजन 2 में लीन 60 साल की उम्र में कदम रख रही है। इस बार वह तलाक के बाद डेटिंग की दुनिया में हाथ आजमाएगी और अपने बूढ़े माता-पिता को संभालेगी।

स्टैम्पडाउन

नेटफ्लिक्स जोक फेस्टिवल के दौरन शूट किए गए स्टैम्पडाउन की रिलीज डेट 25 अगस्त रहेगी। अगर कुछ हल्का फुल्का और एंटरटेनिंग देखना चाहते हैं तो यह शो आपके लिए ठीक हो सकता है। लेकिन अगर हिंदी में ही कुछ एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसके अलावा भी कई तगड़े शोज नेटफ्लिक्स पर पहले से मौजूद हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजनेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या आएगा? जान लीजिए 23 से 30 अगस्त तक की रिलीज लिस्ट