Nayyi Navelli OTT: कहां रिलीज होगी यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म? कितना करना होगा इंतजार?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nayyi Navelli OTT Release: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन यह ओटीटी पर कहां और कब आएगीं?

Nayyi Navelli OTT Release
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली की ओटीटी रिलीज के लिए कितना करना होगा इंतजार?

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था और अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के बारे में है, जिसके ससुराल वालों को लगता है कि वह डायन है। अब इस सिचुएशन में यामी गौतम पूरे वक्त खुद की पहचान साबित करने की कोशिश में लगी रहती हैं, लेकिन आखिर में भेद खुल ही जाता है। जिन्हें यह फिल्म थिएटर्स में देखनी थी, वो तो ऑलरेडी टिकटें बुक कर रहे हैं, लेकिन अगर आप इस मूवी के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे, तो चलिए जानते हैं कि यह मूवी ओटीटी पर कब आएगी।

ओटीटी पर कहां आएगी नई नवेली?

फिल्म के पोस्टर्स में अमेजन प्राइम वीडियो को इसका ओटीटी पार्टनर बताया गया है। यानि इतना तय है कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन कब? तारीख का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं किया गया है। भारत में फिल्में थिएट्रिकल रिलीज के 4 से 8 हफ्ते के बाद ओटीटी पर आ जाती हैं। हिंदी फिल्में आमतौर पर प्रोड्यूसर्स और बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन्स के बीच के समझौते के चलते आमतौर पर 8 हफ्ते बाद ही फिल्म को ओटीटी पर लाती हैं। हालांकि कुछ फिल्में जो खास नहीं चलतीं, उन्हें ओटीटी पर पहले ही रिलीज कर दिया जाता है।

कब रिलीज हो सकती है नई नवेली?

इस टाइमलाइन के हिसाब से देखें तो 'नई नवेली' की ओटीटी रिलीज 13 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच होगी। हालांकि अभी यह सिर्फ एक अनुमान भर है, ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स डिस्ट्रिब्यूशन एग्रीमेंट और ओटीटी राइट्स के मुताबिक करेंगे। कहानी की बात करें तो 'नई नवेली' में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक सक्सेसफुल कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव का रोल प्ले किया है, जो शादी करके राजा अवस्थी के घर आती है। फिल्म में राजा अवस्थी का किरदार आदिनाथ एम कोठारे ने प्ले किया है। कहानी में ट्विस्ट तब आना शुरू होता है जब राजा के भाई को शक होने लगता है कि भाभी डायन है।

क्या है फिल्म नई नवेली की कहानी?

जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है, राजा का भाई बंटू सिर्फ आरोप नहीं लगाता। वह इस बात को साबित करने पर तुल जाता है कि मोहिनी कोई आम लड़की नहीं है। वह एक के बाद सबूत और दलीलों के साथ परिवार के सामने आता है। शुरू में काफी वक्त तक मोहिनी एक आम लड़की होने का दावा करती रहती है, लेकिन फिर धीरे-धीरे हालात बिगड़ने शुरू होते हैं और सिचुएशन्स ऐसी बनती हैं कि मोहिनी को अपने असली रूप में आना पड़ता है। अब देखना यह है कि क्या इस सबके बाद भी परिवार मोहिनी को स्वीकार करेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज'नई नवेली' OTT पर कहां होगी रिलीज? क्या है कहानी और कितना करना होगा इंतजार?