नाना पाटेकर के 10 एपिसोड की सीरीज, ट्विस्ट और टर्न्स देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, यहां देख सकते हैं

लाइव हिन्दुस्तान
share

नाना पाटेकर ने इसी साल यानी 2026 में ओटीटी डेब्यू किया था बतौर एक्टर। अब हम आपको उनकी इसी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं और जानें उसे आप कहां देख सकते हैं।

nana patekar
नाना पाटेकर के 10 एपिसोड की पहली और आखिरी सीरीज

नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 8 अक्टूबर को वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। नाना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और हमेशा उनके काम की तारीफ हुई है। नाना ने इसी साल ओटीटी डेब्यू भी किया था। उनकी इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था, खासकर उनके किरदार को।

कौनसी है वो सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है संकल्प। इस सीरीज में नाना पाटेकर ने कन्हैया लाल उर्फ मात साहब का किरदार निभाया है।

क्या है संकल्प की स्टोरी

कन्हैया(नाना पाटेकर) बिहार के पटना में एक स्कूल टीचर हैं। कन्हैया लाल एक लंबे समय ( लगभग 30 साल) से स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक) नेटवर्क चलाते हैं। इसमें वे जमीनी स्तर के छात्रों को चुनते हैं, उनसे निष्ठा की शपथ (संकल्प) दिलाते हैं और उन्हें ऊंचे ओहदों वाले नौकरशाही, सिविल सेवा (UPSC) और राजनीतिक पदों को संभालने के लिए तैयार करते हैं। उनका ये छिपा हुआ साम्राज्य और नेटवर्क सीधे तौर पर हाई-लेवल की राज्य की राजनीति से टकराता है। इसके बाद वह वकार नाम के एक चालाक राजनीतिक सलाहकार और अपने करीबी सहयोगी संजय कपूर के आमने-सामने आ जाते हैं।

कैसी है सीरीज

इस सीरीज में आपको काउंटर स्ट्रैटेजी, विश्वासघात, ईमानदारी, राजनीति जैसे अहम मुद्दों को दिखाया गया है। इसकी एंडिंग कुछ ऐसी थी जिससे हिंट मिला था कि शो का दूसरा सीजन आ सकता है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है कि दूसरा सीजन आएगा या नहीं और आएगा तो कब आएगा।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको नाना पाटेकर की पहली वेब सीरीज देखनी है तो इसे आप अमेजॉन एम एक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में नाना पाटेकर के साथ संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्युब, नीरज काबी और कु़्ब्रा सैत हैं।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

10 एपिसोड की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।

अब देखते हैं कि अगर इसका दूसरा सीजन आता भी है तो उसमें नाना पाटेकर का किरदार कौन निभाएगा क्योंकि सीरीज में उनका किरदार सबसे महत्वपूर्ण और लीड है।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म ओ रोमियो थी। इस फिल्म में नाना के साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल थीं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं, लेकिन नाना की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

इतना ही नहीं नाना ने इससे पहले हाउसफुल 5 की थी और उसमें नाना की एंट्री से लेकर उनके डांस परफॉर्मेंस तक सबको काफी पसंद किया गया था। नाना को इसमें हमेशा की तरह एक बार फिर सबसे अलग रूप देखने को मिला था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजनाना पाटेकर के 10 एपिसोड की सीरीज, ऐसे थे ट्विस्ट और टर्न्स देख हिल जाएगा दिमाग