सोनी लिव पर जरूर देखें 7.9 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम सीरीज, इंग्लिश नोवेल्स के नाम पर हैं एपिसोड्स के टाइटल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Crime Show Recommendation: अगर आपको क्राइम सीरीज देखने का शौक है तो हम आपको सोनी लिव पर मौजूद एक बेहतरीन सीरीज का नाम बता रहे हैं। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। चौथा सीजन अब चल रहा है। हर शुक्रवार, चौथे सीजन के नए एपिसोड रिलीज होते हैं।

सोनी लिव पर जरूर देखें 7.9 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम सीरीज, इंग्लिश नोवेल्स के नाम पर हैं एपिसोड्स के टाइटल

क्राइम सीरीज के शौकीन लोगों के लिए सोनी लिव पर एक बहुत ही बेहतरीन क्राइम सीरीज मौजूद है। इस सीरीज के तीन सीजन पूरे-पूरे रिलीज हो चुके हैं और चौथा सीजन अब चल रहा है। हर शुक्रवार चौथे सीजन के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है अनदेखी। अनदेखी एक प्योर क्राइम सीरीज है, जो अपने पहले ही एपिसोड से आपका ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लेती है। अगर आपने अभी तक सीरीज नहीं देखी है, तो तुरंत देख डालिए।

कब आया था इस सीरीज का पहला सीजन?

अनदेखी का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे परिवार के बारे में है जो बहुत ज्यादा अमीर हैं और हिमाचल में एक पत्ता भी उनकी मर्जी के बिना नहीं हिलता है। इस परिवार में गहरे राज दफन हैं। शो की कहानी शुरू होती है उस परिवार के एक बेटे की शादी से। उस शादी में एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस हत्या का गवाह बनता है शादी की शूटिंग करने आया एक शख्स।

ये परिवार ऐसा है जिसके लिए खून-खराबा बहुत ही आम बात है। सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दिलचस्प होती जाती है। परिवार का बड़ा बेटा रिंकू काफी खतरनाक है। पहले सीजन में उस डांसर के मर्डर और शादी के फंक्शन्स के बीच से गायब हुए शूटिंग करने आए शख्स की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बार आप ये सीजन देखना शुरू करेंगे, तो सीरीज को पूरा किए बिना अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

इसी साल रिलीज हुआ है सीरीज का चौथा सीजन

सीरीज का दूसरा सीजन साल 2022 में आया था। तीसरा सीजन साल 2024 में आया था और चौथा सीजन इसी साल रिलीज हुआ है, हर शुक्रवार को चौथे सीजन के नए एपिसोड रिलीज होते हैं।

परिवार, धोखे और मर्डर में उलझी सीरीज

'अनदेखी' की कहानी में आपको देखने को मिलेगा दोस्तों से मिला धोखा, अपने परिवार के लिए लोगों की जान लेता रिंकू और सबसे खतरनाक है इस सीरीज में सुरेंद्र एस अटवाल का किरदार। खून-खराबे, धोखा और पुलिस जांच में उलझी ये सीरीज आपको यकीनन पसंद आनेवाली है।

इंग्लिश नोवेल्स से लिए गए एपिसोड के टाइटल

इस सीरीज के पहले दो सीजन के एपिसोड टाइटल फेमस इंग्लिश राइटर जेम्स हैडली चेज की मशहूर नोवेल्स के टाइटल से लिए गए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इस क्राइम सीरीज में सस्पेंस का भी तड़का है। तीसरे सीजन में बहुत ही दिलचस्प ट्विस्ट आता है जिसके बाद चौथे सीजन की पूरी कहानी ही पलट जाती है।

अनदेखी की कास्ट

हर्ष छाया सीरीज में सुरेंद्र एस अटवाल का किरदार निभाते नजर आए हैं। सूर्या शर्मा सीरीज में रिंकू अटवाल के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा सीरीज में अंकुर राठी (दमन अटवाल), दिब्येंदु भट्टाचार्य (डीएसपी बरुण घोष), अंचल सिंह (तेजी अटवाल), मीनाक्षी सेठी (दमन की मां) और अपेक्षा पोरवाल (कोयल) जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस सीरीज के शो रनर हैं सिद्धार्थ सेनगुप्ता।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।