Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजMost Watched Shows and Movies on OTT last Week Top 10 List will Blow Your Mind
OTT पर सबसे ज्यादा क्या देख रहे लोग? फिल्मों से लेकर गेम्स तक, आ गई पिछले हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट

OTT पर सबसे ज्यादा क्या देख रहे लोग? फिल्मों से लेकर गेम्स तक, आ गई पिछले हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट

संक्षेप:

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की जब लिस्ट बनाई गई तो फिल्में या कोई वेब सीरीज नहीं, बल्कि गेम्स टॉप 10 में पहले नंबर पर रहे। तो चलिए जानते हैं जनता की नब्ज, सबसे ज्यादा क्या देख रहे हैं लोग?

Jan 13, 2026 07:05 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओटीटी ने धीरे-धीरे सैटेलाइट चैनलों को रिप्लेस करना शुरू कर दिया है। आज की तारीख में आप अपनी सहूलियत के मुताबिक अपने पसंदीदा शोज और फिल्में कहीं पर भी अपनी मर्जी के समय पर बिना किसी विज्ञापन के एन्जॉय कर सकते हैं। यही वजह है कि सैलेटाइट चैनलों पर आने वाली लगभग सारी चीजें धीरे-दीरे ओटीटी पर शिफ्ट होने लगी हैं। सिर्फ टीवी शोज और फिल्में ही नहीं बल्कि क्रिकेट से लेकर कबड्डी तक और WWE से लेकर डिस्कवरी चैनल तक सब कुछ ओटीटी पर शिफ्ट हो चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा क्या देखा गया?

लेकिन जब सब कुछ ही ओटीटी पर आ गया है, तो ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि ओटीटी पर लोग सबसे ज्यादा क्या देखना पसंद कर रहे हैं? इसी सवाल का जवाब तलाशते हुए ऑरमैक्स मीडिया ने एक सर्वे किया जिसमें उन्होंने सभी कैटेगरीज को एक साथ कंपेयर किया और खंगाला कि ओटीटी पर पिछले हफ्ते दर्शकों ने सबसे ज्यादा क्या देखा है? जवाब में जो टॉप 10 लिस्ट सामने आई उसमें टीवी सीरियल अनुपमा से लेकर रियलिटी शो स्पलिट्सविला तक और फिल्मों से लेकर गेम्स तक सामने आए।

टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन से नाम?

1. जियो हॉटस्टार पर 'भारत बनाम न्यूजीलैंड' क्रिकेट सीरीज (सबसे ज्यादा देखा गया)

2. वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 - जियो हॉटस्टार पर

3. नागिन सीजन 7 - जियो हॉटस्टार पर

4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा - यूट्यूब और सोनी लिव पर

5. लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 - जियो हॉटस्टार पर

6. हक - नेटफ्लिक्स पर

7. अनुपमा - जियो हॉटस्टार पर

8. दे दे प्यार दे 2 - नेटफ्लिक्स पर

9. अखंडा 2 - नेटफ्लिक्स पर

10. स्पलिट्सविला X6 - जियो हॉटस्टार पर (सबसे कम देखा गया)

ओटीटी पर भी गेम्स ही मार रहे हैं बाजी

लिस्ट से साफ है कि सैटेलाइट चैनलों के बाद अब ओटीटी पर भी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली कैटेगरी गेम्स ही है। जियो हॉटस्टार क्योंकि इस कैटेगरी में सबसे आगे खड़ा नजर आता है, तो ऐसे में व्यूअरशिप का फायदा भी उसे ही मिल रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में क्रिकेट के बाद तीसरी पोजिशन पर एकता कपूर का फिक्शन शो नागिन सीजन 7 मौजूद है और फिर हल्के फुल्के रियलिटी शोज ने अपनी जगह बनाई हुई है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।