Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजMona Singh Askes Shah Rukh Khan to leave Bads of Bollywood know the reason behind this
शाहरुख खान को बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सेट से मोना सिंह ने कर दिया था बाहर, ये थी वजह

शाहरुख खान को बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सेट से मोना सिंह ने कर दिया था बाहर, ये थी वजह

संक्षेप: बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नीता सिंह का किरदार निभाने वाली मोना सिंह ने सीरीज से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया क्यों उन्होंने शाहरुख खान से सेट से जाने के लिए कहा था।

Fri, 14 Nov 2025 11:18 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्लॉट ट्विस्ट की सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली मोना सिंह ने सीरीज की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने शाहरुख खान से शूट के दौरान सेट से जाने के लिए कहा था। मोना सिंह ने बताया कि जब वो दुनिया हसीनों का मेला शूट कर रही थीं तब उन्होंने शाहरुख खान से सेट से जाने का अनुरोध किया था। मोना सिंह ने ऐसा करने का कारण भी बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहरुख खान से सेट से जाने को कहा

न्यूज 18 से खास बातचीत में मोना सिंह से पूछा गया कि क्या वो शूट के दौरान शाहरुख खान से मिली थीं। उन्होंने कहा, "बिल्कुल, वो सेट पर आया करते थे। यहां तक की जब हम सेट पर दुनिया हसीनों का मेला शूट कर रहे थे, वो वहां पर थे। मुझे याद हैं मैंने कहा था आप यहां नहीं हो सकते। मैं ये आपके सामने नहीं कर पाउंगी।" शाहरुख खान मोना की बात सुन हंस पड़े थे और उन्होंने मोना से पूछा था कि वो क्या कहना चाहती हैं। उन्होंने मोना से कहा कि आपको प्रोफेशनल की तरह रहना होगा। लेकिन मोना ने जोर दिया और सेट से जाने के लिए कहा।

दुनिया हसीनों का मेला गाने पर क्या बोलीं मोना सिंह

बॉबी देओल के गाने दुनिया हसीनों का मेला में मोना सिंह के चेहरे को डिजिटली इमपोज किया गया था। उस गाने के बारे में बात करते हुए मोना सिंह ने कहा, “मेरे डीएम्स दुनिया के हसीनों मीम्स से भरे थे। सॉन्ग बहुत वायरल हुआ था-ट्रेंड कर रहा था। मेरी टीम ने मुझसे कहा कि आप इस गाने को इस्तेमाल करके कुछ पोस्ट क्यों नहीं करती हैं। मुझे लगा ठीक है, फ्लो के साथ जाते हैं। मुझे लोगों की प्रतिक्रिया बहुत पसंद आई।”

बैड्स ऑफ बॉलीवुड की बात करें तो इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। सीरीज सितंबर के महीने में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर के तौर पर इस सीरीज से आर्यन खान ने अपना डेब्यू किया है। मोना सिंह के अलावा सीरीज में राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल और मनोज पाहवा जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।