Mirzapur The Movie First Review : कैसी है पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की फिल्म, पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हो गई है। फिल्म देखने का अगर आप प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ें मूवी का फर्स्ट रिव्यू।

mirzapur the movie review
मिर्जापुर द मूवी फर्स्ट रिव्यू

Mirzapur The Movie First Review : मिर्जापुर द मूवी शुक्रवार को रिलीज हो गई हैृ। मिर्जापुर के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। अब फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं। अब फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट ने मूवी को देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है तो जानें उन्हें फिल्म कैसी लगी।

फुल सिनेमाटिक एक्सपीरियंस

तरण आदर्श ने लिखा, 'पीक मास एंटरटेनर। इस आइकॉनिक वेब सीरीज को बिग स्क्रीन अपग्रेड मिला है और इसका रिजल्ट दहाड़ने वाला है। ये सुपरहिट है। यह काफी जरूरी है मिर्जापुर द मूवी ऐसा नहीं लगा कि सीरीज के एपिसोड को बस स्ट्रेच कर दिया है। यह फिल्म जैसा ही लगा, फुल सिनेमाटिक एक्सपीरियंस। इसमें रॉ फ्लेवर दिखा।'

ट्रेड एनालिस्ट ने लिखा, 'इसकी जो सबसे बड़ी ताकत थी वो थी राइटिंग(पुनीत कृष्णा) की जो काफी शार्प, क्रिस्प है और इसमें अच्छी पंचलाइन्स हैं। हर टकराव तनाव से भरा होता है, हर बातचीत में एक खास अंदाज होता है और कई डायलॉग तो पक्का सिनेमा हॉल के बाहर भी लोगों की बातचीत का हिस्सा बन जाएंगे।'

फिल्म का एक्शन है जबरदस्त

डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने मटेरियल को कॉन्फिडेंस और ड्रामा, एक्शन, ह्यूमर का राइट बैलेंस किया बिना मिर्जापुर के डीएनए को खराब करे। मिर्जापुर यूनिवर्स का सबसे अहम हिस्सा है एक्शन और यहां एक्शन रॉ, ब्रूटल और मैसी है। बिग स्क्रीन ने इसको और इन्टेंस कर दिया। कई तो सीटी बजाने वाले मोमेंट्स आपको दिखेंगे।

क्या है नेगेटिव पॉइंट

तरण ने आगे लिखा, 'म्यूजिक का यहां ज्यादा स्कोप नहीं है और कुछ गानें सांसो की माला को कहानी के साथ अच्छे से पिरोया गया है। बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। इसमें नेगेटिव क्या है? सेकेंड हाफ से फिल्म थोड़ा डिप करने लगती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि जैसलमेर के शानदार रेत के टीलों के बीच शूट किया गया प्री-क्लाइमेक्स से क्लाइमेक्स तक का पूरा हिस्सा आपको पूरी तरह से हैरान कर देता है।

सेकेंड हाफ थोड़ा स्ट्रेच होता है और इसमें थोड़ी ट्रिमिंग होनी चाहिए। गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी के बीच की एन्डिंग काफी हंसा देने वाली है। वहीं साथ ही यह हिंट भी दिया कि मिर्जापुर यूनिवर्स का अगला चैप्टर पहले से ही प्लान किया जा रहा है।

कास्ट की परफॉर्मेंस

फिल्म की पूरी कास्ट ने काफी अच्छा काम किया है। पंकज त्रिपाठी-एक्सेप्शनल, रवि किशन-शानदार, अली फजल-फैंटास्टिक, दिव्येंदु-एक्सीलेंट, जितेंद्र कुमार-सुपर्ब, अभिषेक बनर्जी बहुत अच्छे, मोहित मलिक- फर्स्ट रेट, राजेश तायलांग- शानदार, प्रमोद पाठक- सुपर, सुशांत सिंह- फ्लॉलेस) हैं।

रसिका दुग्गल का इंट्रेस्टिंग पार्ट है और एक ट्विस्ट है जिससे वह शाइन करती हैं। सोनल चौहन ने अच्छा काम किया, शीबा चड्ढा पिच परफेक्ट थी और श्रेया पिलगावंकर कॉम्पटेंट हैं।

फाइनल रिव्यू

फाइनल वर्ड- रेजर शार्प जैसी राइटिंग, किलर डायलॉग, शानदार परफॉर्मेंस, हाई वोल्टेज ड्रामा, एक्सप्लोजिव एक्शन मिर्जापुर फैंस के लिए एक ट्रीट है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजकैसी है पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली की मिर्जापुर द मूवी, पढ़ें फर्स्ट रिव्यू