Matka King Review: ‘मटका किंग’ प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज, 8 एपिसोड की ये वेब सीरीज कैसी है?
Matka King Review in Hindi: अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’ रिलीज हो गई है। मैंने ये 8 एपिसोड वाली सीरीज देख ली है। आइए आपको बताती हूं कि ये सीरीज कैसी है।

Prime Video Series Matka King : ‘मटका किंग’ नई क्राइम ड्रामा सीरीज है जो आज (17 अप्रैल) ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। 8 एपिसोड वाली ये सीरीज असल कहानी पर आधारित है। अगर आप वीकेंड पर ये सीरीज बिंज वॉच करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मेरा रिव्यू पढ़ लें। मैंने ये सीरीज देख ली है और मैंने 6 पॉइन्ट्स में इसकी खूबियां और खामियां बताई हैं। चिंता मत कीजिए ये रिव्यू स्पॉइलर फ्री है।
1.सीरीज की कहानी कैसी है?
अमेजन प्राइम वीडिया की सीरीज ‘मटका किंग’ की कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। जी हां, ये कहानी भारतीय जुआ सरगना और फिल्म निर्माता रतन खत्री की जिंदगी से इंस्पायर्ड है।
2. कहानी स्लो है या फास्ट?
कहानी स्लो है। कहीं कहीं लगता है कि आगे आगे बढ़ाकर देख लें। कहीं कहीं ऐसा लगता है कि अगर आठ एपिसोड की जगह 6 एपिसोड में कहानी दिखाई जाती तो ज्यादा बेहतर होता।
3.‘स्कैम 1998’ की आएगी याद
‘मटका किंग’ देखते वक्त बार-बार ‘स्कैम 1998’ की याद आती है। यूं तो दोनों ही सीरीज असल घटनाओं पर बनी हैं, लेकिन ‘स्कैम 1998’ इतनी फेमस इसलिए हुई क्योंकि मेकर्स ने कहीं पर भी कहानी को लंबा नहीं खिंचने दिया था। वहीं ‘मटका किंग’ में कई बार चीजें प्रीडिक्टेबल लगने लगती हैं।
4. बैकग्रांउड म्यूजिक
‘स्कैम 1998’ में बैकग्राउंड म्यूजिक ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया था। बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से कहानी में लोगों का इंट्रस्ट बना हुआ था। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों के दिमाग में इतना घुस गया है कि आज भी वे सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर बता सकते हैं कि ये ‘स्कैम 1998’ का है। वहीं ‘मटका किंग’ में इसकी कमी बहुत ज्यादा खलती है।
5.मास्टर स्ट्रोक
गुलशन ग्रोवर को कहानी में कास्ट करना सबसे सही डिसीजन है, लेकिन विजय वर्मा, रतन खत्री के रोल में उतने कन्विंसिंग नहीं लग पा रहे हैं।
समरी
वेब सीरीज - मटका किंग
कुल एपिसोड्स - 8
मेरी रेटिंग - 3
स्टार कास्ट - विजय वर्मा, कृतिक कामरा, गुलशन ग्रोवर
जॉनर - क्राइम ड्रामा
ओटीटी - अमेजन प्राइम वीडियो
6.देखें या नहीं?
अगर आपको थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए नहीं है। अगर आप टाइम पास करने के लिए कुछ देखना चाहते हैं तो ये सीरीज देख सकते हैं। ये सीरीज वन टाइम वॉच है।
नोट: मेकर्स इस सीरीज का दूसरा सीजन भी लाने वाले हैं। दूसरा सीजन बनाने के चक्कर में उन्होंने कहानी को इतना लंबा खिंचा है। अगर वे एक ही सीजन में इसकी कहानी खत्म कर देते और बैकग्राउंड म्यूजिक पर थोड़ा ध्यान देते तो शायद ये ‘स्कैम 1998’ का रिकॉर्ड तोड़ देती।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


