यहां के मर्दों से ज्यादा अच्छे होते हैं यूरोपियन मैन? रिया के सवाल पर बोलीं मल्लिका- दिमाग खराब हो गया है क्या

लाइव हिन्दुस्तान
share

द ट्रेटर्स के लेटेस्ट एपिसोड में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी डेटिंग को लेकर हंसी-मजाक करती नजर आईं। इस दौरान रिया ने पूछा कि क्या यूरोपियन आदमी डेटिंग के लिए भारतीय मर्दों से बेहतर हैं? इसपर मल्लिका ने हां में जवाब दिया। 

Mallika Sherawat and Rhea Chakraborty
मल्लिका शेरावत और रिया की डेटिंग पर चर्चा

दे ट्रेटर्स में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती के बीच दोस्ती बनती नजर आ रही है। शो में ये तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मल्लिका ने कहा कि वो श्वेता तिवारी के लिए एक यूरोपियन आदमी ढूंढेंगी। इसपर रिया मल्लिका से पूछती हैं कि क्या डेटिंग के लिहाज से यूरोपियन आदमी इंडियन आदमियों से ज्यादा अच्छे होते हैं?

श्वेता को यूरोपियन आदमी के साथ सेटल करना चाहती हैं मल्लिका

एपिसोड में देखने को मिला कि मल्लिका, रिया और श्वेता एक साथ बैठी होती हैं। मल्लिका कहती हैं- मैंने इससे (श्वेता) वादा किया है कि मैं इसे एक अच्छे यूरोपियन आदमी के साथ सेटल करूंगी जो इसकी कद्र करेगा और अच्छा महसूस कराएगा।

रिया चक्रवर्ती का डेटिंग को लेकर सवाल

मल्लिका की बात सुनते ही रिया चक्रवर्ती मल्लिका से पूछती हैं- क्या यूरोपियन आदमी डेटिंग के मामले में भारतीय आदमियों से बेहतर होते हैं? रिया का ये सवाल सुनकर पहले तो मल्लिका उन्हें बिना किसी एक्सप्रेशन के देखती हैं। फिर कहती हैं- ये कोई पूछने वाली बात है। क्या तुम्हारा दिमाग खराब है। हां!

मल्लिका से क्या बोलीं श्वेता तिवारी?

मल्लिका की बात का जवाब सुनकर श्वेता ने उनसे पूछा कि वो उनके पीछे क्यों पड़ गई हैं। उन्होंने क्यों लगता है कि उन्हें अपने जीवन में किसी की जरूरत है।

इंटेंस होता जा रहा द ट्रेटर्स का सीजन 2

द ट्रेटर्स की बात करें तो सीजन 2 काफी इंटेंस होता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए तीन एपिसोड्स में रणवीर बरार (इनोसेंट), कुल्लू (ट्रेटर), पारुल गुलाटी (इनोसेंट) और अभिषेक मल्हान (इनोसेंट) शो से बाहर हो चुके हैं।

अभिषेक मल्हान के एग्जिट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

शो में अभिषेक मल्हान के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल है। लोग पूछ रहे हैं कि अब अभिषेक चले गए हैं तो शो किसके लिए देखें भाई? वहीं, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि खेल में जिन दो लोगों के पास दिमाग था (पारुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान), वो दोनों ही शो से बाहर हो गए हैं।

हालांकि, अभिषेक मल्हान के शो से बाहर होते ही रात में सर्कल ऑफ शक में रिदा ने अपने दिमाग को दौड़ाते हुए एक ट्रेटर (कुल्लू) को पकड़ा था। रिदा ने कुछ प्वाइंट्स नोट करवाए जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने कुल्लू के खिलाफ वोट डाला। कुल्ली की साथी ट्रेटर क्रिस्टल ने भी कुल्लू के खिलाफ ही वोटिंग की थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजयहां के मर्दों से ज्यादा अच्छे यूरोपियन मैन? रिया ने मल्लिका से पूछा सवाल