Bhojpuri Bawaal: मल्लिका शेरावत का तेज प्रताप संग फ्लर्ट, साथ में किया वर्कआउट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ में वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। 

Mallika Sherawat and Tej Pratap Yadav
मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव ने साथ में किया वर्कआउट

भोजपुरी बवाल में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के साथ-साथ तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। वहीं, कई जाने-माने चेहरे इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर भी पहुंच रहे हैं। भोजपुरी बवाल का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव के साथ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को मल्लिका और तेज प्रताप का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

तेज प्रताप और मल्लिका ने साथ किया वर्कआउट

जियो हॉटस्टर रियलिटी के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव को एक्सरसाइज सिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मल्लिका बहुत आराम से एक्सरसाइज करती दिखाई पड़ती हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव को वो एक्सरसाइज करने में मुश्किल होती है।

दोनों ने की एक दूसरे की मुस्कान की तारीफ

वीडियो में ये भी दिखाई पड़ता है कि मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव के साथ हंसी-मजाक में उनको छेड़ती भी हैं। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए बुलती हैं कि आपकी मसल्स-वसल्स हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में कहती हैं- थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया। तेजू फिर उसे भोजपुरी में ट्रान्सलेट करते हुए कहते हैं - तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

मल्लिका और तेज प्रताप यादव के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तेजू भैया किसी भी फील्ड में कुछ भी कर सकते हैं। ऑल राउंडर हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ तो गड़बड़ है दया। एक तीसरे यूजर ने लिखा- जलवा है तेजू भैया का। एक ने कहा- भाई ये तो बड़ा ही मजेदार वीडियो है।

तेजू भैया ने पढ़ा मल्लिका का हाथ

इस वीडियो के अलावा तेज प्रताप और मल्लिका का एक और प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो वीडियो में मल्लिका अपनी हाथ की रेखाएं तेजू भैया को दिखाती नजर आ रही हैं। मल्लिका तेज प्रताप को बताती हैं कि उनकी राशि तुला है, तो तेज प्रताप कहते हैं कि उनकी भी तुला राशि ही है। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं कि तुला के हिसाब से कौन सा पत्थर पहनना चाहिए।

इस वीडियो पर भी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने फिल्म वेलकम का रेफरेंस देते हुए तेज प्रताप को उदय शेट्टी और मल्लिका को ईशा बताया। एक ने कहा-तेजा जी तो यहां पिघल गए। एक ने कहा- अब इनके साथ बनेगी वेलकम 3।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजमल्लिका शेरावत का तेज प्रताप संग फ्लर्ट, साथ में किया वर्कआउट