'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए
सुनीता आहूजा लॉकअप से बाहर हो गई हैं। उनको लेने उनके पति गोविंदा और बेटी टीना पहुंचीं। गोविंदा ने सुनीता के साथ स्टेज पर हंसी-मजाक किया। साथ ही, कहा कि वो कभी अपनी बच्चों की मां को नहीं भूल सकते।

लॉकअप के आज के एपिसोड में सुनीता आहूजा शो के बाहर हो गई हैं। उन्हें उनकी तबीयत के चलते शो से बाहर जाने की इजाजत मिली। सुनीता को लेने उनके पति गोविंदा और बेटी टीना पहुंचीं। स्टेज पर गोविंदा ने सुनीता को लेकर काफी बातें कीं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी अपने बच्चों की मां को नहीं भूल सकते हैं। गोविंदा की बेटी टीना ने कहा कि उनकी मां बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।
गोविंदा ने सुनीता को शो पर आने से क्यों मना किया था?
फराह खान ने सुनीता को स्टेज पर बुलाया। इसके बाद गोविंदा को स्टेज पर बुलाया गया। गोविंदा को देख सुनीता हैरान रह गईं। इसके बाद सुनीता ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें शो करने से मना किया था। फराह खान ने शो न करने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा- ये सब फूलों में पले हैं, इन्हें कभी तकलीफ नहीं आई है। मैं आगे भी दुआ करता हूं कि कभी तकलीफ न आए।
सुनीता की गाली के वीडियो गोविंदा को भेजते थे जाननेवाले
फराह खान ने फिर गोविंदा को बताया कि लोग सुनीता की भाषा के दीवाने हो गए हैं। गोविंदा ने बताया कि जब सुनीता गाली देती थीं शो में तो लोग उन्हें सुनीता की वीडियो भेजते थे। गोविंदा ने कहा कि बोलते थे कोई बात नहीं, झेली हैं।
सुनीता ने लॉकअप सी कौन सी सीख?
सुनीता से फराह ने पूछा कि वो अपने साथ कौन सी सीख लेकर जा रही हैं? सुनीता ने कहा कि उन्होंने सीखा कि जो भी परिवार में होता है, उसे परिवार में ही रखो।
इमोशनल हुए गोविंदा
सुनीता की बात को पूरा करते हुए गोविंदा ने कहा- ऊपर वाले ने हमें जो दिया है, उससे हम तकलीफ से बाहर निकल आए और आगे न हो, ऐसी दुआ करता हूं। हर आदमी जो साथ दिया करता है, मैं साथ हूं। ऊपर वाले ने चाहा तो साथ रहेंगे। हर आदमी जो मुझसे जुड़ा हुआ है मैं उन सभी को प्यार करता हूं।
फराह ने बताया सुनीता को क्या चाहिए?
गोविंदा की बात पूरी होने के बाद फराह ने कहा- देख चीची, प्यार वो तेरे से ही करती है। वो जो भी बोलती है क्योंकि उसे कहीं न कहीं चोट पहुंची है। उसे तेरा अटेंशन चाहिए। इसपर गोविंदा ने पूछा कितना, तो रितेश ने कहा पूरा, 100 पर्सेंट।
रितेश की बात सुनने के बाद गोविंदा ने कहा- जो काम हम लोग कर रहे हैं। अब यहां पर काम कर रहे हैं। ये लॉकअप वो है जो दिखाई दे रहा है, जो नहीं दिखता वो कई लॉकअप हैं। मैं वहां से आ रहा हूं।
गोविंदा के बाद स्टेज पर सुनीता की बेटी टीना आहूजा आईं। टीना के आने पर गोविंदा ने कहा कि वो अपने बच्चों की मां को कभी नहीं भूल सकते हैं। सुनीता अपनी बेटी और पति के साथ शो से बाहर गईं। जब सुनीता बाहर जा रही थीं, तब फराह ने गोविंदा से सुनीता का ध्यान रखने के लिए कहा।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


