गौरव खन्ना के जाने के बाद बोलीं श्रेया कालरा, ‘ऐसी पत्नी भगवान किसी को न दे’; शिल्पा ने भी उठाए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जब से ‘लॉकअप 2’ शुरू हुआ है तब से गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ट्रेंड में बने हुए हैं। दरअसल, शो के प्रीमियर पर ही आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि उनका और गौरव का तलाक होने वाला है।

लॉकअप 2

रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को बातें करने के लिए एक टॉपिक दिया गया। टॉपिक ये था कि क्या औरतें अपनी खुशी के लिए औरतों को अपना रोमांटिक पार्टनर चुन रही हैं? चूंकि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने शो में ही इस बात का खुलासा किया था कि वो बायसेक्सुअल हैं इसलिए उन्होंने सबसे पहले इस टाॅपिक पर बोलना शुरू किया। इस बीच, शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा से बात करते हुए आकांक्षा पर सवाल उठाए।

शिल्पा ने आकांक्षा पर उठाए सवाल

शिल्पा ने कहा, ‘उसका कुछ समझ नहीं आता। उसका रिलेशनशिप गौरव के साथ 10…9 साल का रहा है। नौ साल के बाद आपको समझ आ रहा है कि आप दोनों के बीच फिजिकल कम्पैटिबिलिटी नहीं है? नौ साल के बाद?’ श्रेया ने कहा, ‘उसकी बातों का कोई हाथ पैर नहीं होता है।’

Lock upp 2, Gaurav Khanna, Akanksha Chamola

नौ साल मैं सिर्फ अपने पति के साथ थी- आकांक्षा

वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा ने सबसे कहा, ‘मैं नौ साल शादी में थी। मैं सिर्फ अपने पति के साथ थी। मुझे कभी भी लड़कियों के पास जाने की इच्छा नहीं हुई। न ही फिजिकली और न ही रोमांटिकली।’

‘गौरव खन्ना एक खुशनसीब इंसान हैं’

इसके बाद गौरव की एंट्री हुई। दोनों ने बात की और दुनिया के सामने चीजें क्लियर कीं। गौरव के जाने के बाद श्रेया ने शिल्पा से कहा, ‘गौरव खन्ना एक खुशनसीब इंसान हैं। वो खुशनसीब इसलिए हैं क्योंकि उनका इस चुड़ैल से पीछा छूटा। जो वो जीते थे बेचारे उस पर भी इसने लांछन लगा दिया। ऐसी पत्नी भगवान किसी को न दे।’

गौरव और आकांक्षा की बातचीत

इस बीच गौरव शो में आए और उन्होंने ये क्लियर किया कि उनकी और आकांक्षा की तलाक पर बात मई में हुई थी वो भी उनके ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने से सात दिन पहले। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें शादी से पहले ही पता था कि आकांक्षा बायसेक्सुअल हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने बातों ही बातों में ये भी बता दिया कि उनका तीसरा सीक्रेट बच्चे से जुड़ा हुआ है।

gaurav khanna

गौरव और आकांक्षा के बारे में

गौरव और आकांक्षा पिछले 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। साल 2016 में दोनों की शादी हुई थी। वहीं पिछले 18 महीनों से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।