Lock Upp 2 : हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा के साथ की ऐसी हरकत, लोग बोले- शो से बाहर निकालो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा के बीच शो में झगड़े होते रहते हैं। अब दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और इस दौरान हर्षद ने कुछ ऐसा किया कि लोग भड़क गए।

श्रेया कालरा और हर्षद चोपड़ा
श्रेया कालरा और हर्षद चोपड़ा

लॉक अप 2 काफी चर्चा में है। शो में रोज नए हंगामे देखने को मिलते हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी गुस्से में हैं। इतना ही नहीं इस प्रोमो को देखकर सभी हर्षद चोपड़ा पर गुस्सा कर रहे हैं क्योंकि हर्षद, श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाते हैं।

शिवांगी और श्रेया में लड़ाई

दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स को 2 गैंग में डिवाइड किया जाता है जिसमें से एक टीम को शिवांगी जोशी और दूसरी को आकांक्षा चमोला लीड करती हैं। शिवांगी की गैंग सारे टास्क जीतती हैं और पूरे हफ्ते के लिए सेफ हो जाती है। अपकमिंग प्रोमो में दिखाया गया है कि श्रेया कालरा और शिवांगी के बीच लड़ाई हो जाती है खाने को लेकर। श्रेया बोलती हैं कि वह अकेले खाना चाहती हैं, लेकिन शिवांगी बोलती हैं कि सबके साथ हॉल में बैठकर खाओ।

हर्षद ने फिर क्या किया

हर्षद फिर बीच में आते हैं और श्रेया को गैंग लीडर की बात सुनने को बोलते हैं। लेकिन श्रेया बोलती हैं कि बीच में मत आओ। हर्षद फिर गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें जाते हुए मिडल फिंगर दिखाते हैं।

लोगों के रिएक्शन

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रेड्डिट पर। इस पर कुछ उन्हें बचकना कहते हैं। वहीं कुछ तो उन्हें शो से निकालने की डिमांड भी करते हैं। एक ने लिखा कि एकता कपूर को दोनों से 80 प्रतिशत कम देने चाहिए, इतनी ओवरएक्टिंग करने के लिए। एक ने लिखा कि ये मेरे फेवरेट एक्टर होते थे, लेकिन ये देखकर काफी बुरा लगा। हर्षद को शो से बाहर निकाल देना चाहिए।तद

हर्षद और श्रेया के बारे में बता दें कि दोनों शो के शुरुआत से लड़ रहे हैं। हर्षद ने वहीं श्रेया पर मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों में काफी विवाद हुआ। वहीं पिछले हफ्ते जब श्रेया की वजह से शिवांगी रोईं तब भी हर्षद उन पर काफी भड़के थे।

लॉक अप 2 के बारे में जानें

लॉक अप 2 की बात करें तो इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस शो की जेल वाली थीम है जहां सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क पूरे करने हैं। शो अभी 3 और हफ्ते आने वाला है। लॉक अब 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो शनिवार से गुरुवार 8 बजे रात को आता है।

कौन-कौन हैं फिलहाल शो में

फिलहाल शो में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला और पमेला हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजहर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा के साथ की ऐसी हरकत, लोग बोले- शो से बाहर निकालो