अगर 'द लंचबॉक्स' पसंद आई थी, तो इन 7 बेहतरीन फिल्मों को इस वीकेंड जरूर देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Weekend Watch: अगर आपको वीकेंड पर स्लो मूवीज देखना है और जिन्दगी को देखने का एक अलग नजारिया जानना है तो इस लिस्ट में दी गईं ये सात फिल्में जरूर देखें।

अगर 'द लंचबॉक्स' पसंद आई थी, तो इन 7 बेहतरीन फिल्मों को इस वीकेंड जरूर देखें

हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर इरफान खान की 'द लंचबॉक्स' लोगों को बहुत पसंद आई थी। अगर इस फ़िल्म ने आपके भी दिल को छुआ है तो ऐसी ही 7 और फिल्में हैं जिसमें सादगी और इंसानी जज्बातों को एक नए अंदाज में पेश किया गया है। ये फिल्में ओटीटी पर हैं और आप इस वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

1. 8 एएम मेट्रो (8 A.M. Metro)

गुलशन देवैया और सैयामी खेर की ये फिल्म आपको ‘द लंचबॉक्स’ की याद दिलाएगी। ये कहानी दो ऐसे अजनबियों की है जो हर सुबह 8 बजे की मेट्रो में मिलते हैं। अपनी-अपनी जिंदगी के अनकहे दर्दों और अकेलेपन से जूझ रहे ये दोनों लोग ट्रेन के सफर के दौरान कविता, अदब और बातों के जरिए एक-दूसरे के घावों को भरने में मदद करते हैं। आप इस फिल्म को जी5 या एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

2.फोटोग्राफ (Photograph)

‘द लंचबॉक्स’ के डायरेक्टर रितेश बत्रा की फिल्म ‘फोटोग्राफ’ स्लो और खूबसूरत लव स्टोरी है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सैलानियों की तस्वीरें खींचने वाला एक गरीब फोटोग्राफर, एक सीए स्टूडेंट को इस बात के लिए कन्विंस करता है कि वो उसकी दादी के सामने उसकी मंगेतर बनने की एक्टिंग करे। इस दौरान धीरे धीरे उनके बीच प्यार होता है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

3. थ्री ऑफ अस (Three of Us)

शेफाली शाह और जयदीप अहलावत के शानदार अभिनय से सजी ये फिल्म काफी इमोशनल है। फिल्म में एक महिला होती है जिसे डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) होती है। वो महिला खुदको पूरी तरह भूलने से पहले अपने आपको दोबारा पाने के लिए उस शहर जाती है जहां उसका बचपन गुजरा था। वहां उसकी मुलाकात अपने बचपन के प्यार से होती है। दोनों के बीच की बातचीत और उनका बीता कल इस फिल्म को बेहद खास बनाता है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4. मसान (Masaan)

वाराणसी के घाटों पर सेट की गई 'मसान' में दो अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया है। फिल्म का स्लो म्यूजिक, विकी कौशल और श्वेता त्रिपाठी की मासूमियत और दुखों से उबरने की ये प्रक्रिया आपके रोंगटे खड़े कर देगी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

5. 96

ये एक बहुत खूबसूरत तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जो आपका दिल तोड़ भी देगी और उसे जोड़ भी देगी। विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन की इस फिल्म में एक ही रात की कहानी दिखाई गई है। उस रात स्कूल के दो पुराने प्रेमी सालों बाद एक स्कूल रियूनियन में मिलते हैं। उनके बीच की अधूरी बातें, पुरानी यादें ही इस फिल्म की जान हैं। आप इस फिल्म को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

6. सर इज लव इनफ (Sir - Is Love Enough?)

इस फिल्म में मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहने वाले एक अमीर आर्किटेक्ट और उसकी डोमेस्टिक हेल्प की कहानी दिखाई गई है। बिना किसी दिखावे या भारी-भरकम डायलॉग्स के, ये फिल्म अकेलेपन और दो अलग दुनिया के लोगों के बीच के अनकहे जुड़ाव को बेहद खूबसूरती से बयां करती है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7. तू है मेरा संडे (Tu Hai Mera Sunday)

मुंबई जैसे बड़े शहर में भीड़ के बीच अकेलापन कैसा होता है, ये इस फिल्म में बहुत ही हल्के-फुल्के और प्यारे अंदाज में दिखाया गया है। कहानी पांच दोस्तों की है जो रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए मुंबई की व्यस्त सड़कों पर जगह ढूंढ रहे हैं। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।