Koffee with Karan 9: संजय दत्त बोले- हमें छोटू सलमान चाहिए, पर शादी करके फंसना भी क्यों है

लाइव हिन्दुस्तान
share

Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण में सलमान खान को करण जौहर ने उनके सबसे करीबी लोगों के वीडियो मैसेज सुनाए। इसमें संजय दत्त का भी मैसेज था।

(AI Created Image)
संजय दत्त का वीडियो मैसेज सुन शरमाए सलमान खान। (AI Created Image)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'कॉफी विद करण' के इस सीजन में पहले मेहमान रहे। शो का पहला एपिसोड बुधवार रात को रिलीज कर दिया गया है। इसमें सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर फिल्मी करियर तक के बारे में ढेर सारी बातें की। इस दौरान करण जौहर ने एक खास सेकमेंट भी रखा, जिसमें सलमान खान के कुछ सबसे करीबी लोगों के वीडियो मैसेज उन्होंने स्क्रीन पर चलाए। संजय दत्त, वरुण धवन और बॉबी देओल के वीडियो मैसेज देखते हुए कभी सलमान इमोशनल हुए, तो कभी उनके चेहरे पर मुस्कान खिंच गई। लेकिन सबसे खास रहा संजय दत्त का वीडियो मैसेज।

सगे बेटे जैसा प्यार करते थे धर्मेंद्र

बॉबी देओल ने सलमान खान के लिए रिकॉर्ड किए वीडियो मैसेज में कहा, "मेरे पापा (दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र) और आपका रिश्ता बहुत कमाल का था। वह आपको अपने बेटे जैसा ही प्यार करते थे। यह सच है कि आपमें और उनमें बहुत सारी समानताएं हैं। उन्होंने हमेशा यह कहा है।" वरुण धवन ने सलमान खान के लिए कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए खड़े होते हैं। जब भी लोगों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं, तो सलमान खान उनके लिए सबसे आगे खड़े होते हैं। संजय दत्त ने अपने वीडियो मैसेज में तो सलमान से एक 'छोटू सलमान' की डिमांड ही कर दी।

'हम दोनों इंडस्ट्री के बैड बॉयज हैं'

संजय दत्त ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, "मैं उन्हें भाईज (BhaiJ) कहता हूं। हाय भाईज, कैसे हो? नाम के वक्त से ही मैं उसे जानता हूं। मुझे याद है कि मैं सलीम साहब से मिलने जाया करता था और सलमान खान वर्कआउट कर रहा होता था। तभी से हमारा बहुत कमाल का रिश्ता रहा है। भाईजान और मैं इंडस्ट्री के 'बैड बॉयज' रहे हैं।" संजय दत्त ने एक शूटिंग का किस्सा भी सुनाया कि कैसे एक बार एक हेलिकॉप्टर शॉट में सलमान खान की वजह से वह बचे थे और यह किस्सा बहुत फनी था। संजय दत्त जब यह किस्सा सुना रहे थे तब सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

संजय दत्त ने मांगा एक 'छोटू सलमान'

बात जब बच्चों और शादी की आई तो संजय दत्त ने कहा, "उसे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। हम लोगों को भी एक छोटू चाहिए, कि एक छोटा सलमान हमारी गोद में हो यार। वह तो दे। शादी करके फंसना भी क्यों है? हम लोग सब शादीशुदा वाले हैं, फंसे हुए हैं।" संजय दत्त ने कहा- हमें तुम फक्र है और हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। और कभी भी जिंदगी में कुछ भी हो, एक बड़ा भाई खड़ा है। सलमान खान ने सभी के वीडियो मैसेज सुनने के बाद कहा- ये चीजें आपको खुद से नहीं आतीं। ये चीजें आपको अपने माता-पिता से मिलती हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसंजय दत्त बोले- हमें छोटू सलमान चाहिए, पर शादी करके फंसना भी क्यों है?