Koffee with Karan 9: अपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान, अकेलेपन-वर्जिनिटी पर दिए ये जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण पर सलमान खान ने करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान अपनी वर्जिनिटी से लेकर अकेलापन फील करने जैसे कई सवालों का जवाब दिया।

Koffee with Karan 9 Salman Khan
बाप बनने के सपने पर सलमान खान ने दिया यह जवाब।

फिल्ममेकर करण जौहर अपने शो पर काफी प्राइवेट सवाल भी बड़ी सहजता से पूछ लेने के लिए जाने जाते हैं। 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में सलमान खान उनके मेहमान थे, और सलमान खान भी करण जौहर के सवालों से बच नहीं सके। करण जौहर ने पहले तो सलमान खान से उनके सिंगल होने पर सवाल किया और फिर सीधे-सीधे यह पूछ लिया कि क्या वह अभी भी वर्जिन हैं? करण जौहर ने यह सवाल पूछा है, यह तो प्रोमो वीडियो में दिखाया जा चुका है, लेकिन इस पर सलमान खान का जवाब क्या रहा? चलिए जानते हैं।

वर्जिनिटी के सवाल पर दिया यह जवाब

करण जौहर ने पूछा क्या आप अभी भी वर्जिन हैं? इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा- इसका जवाब देने का एक तरीका यह भी होता है करण कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। सलमान खान ने कहा कि आपको नहीं पता होता है कि यह शख्स आपकी जिंदगी में आगे भी होने वाला है या नहीं होने वाला है। फिर वही इंसान आगे बढ़ जाता है और किसी और से शादी कर लेता है। सलमान खान ने कहा कि मैंने 15-16 की उम्र से अपने पिता से सीखा है कि बेडरूम तक आपकी पर्सनल लाइफ होती है और लिविंग रूम पूरी कंट्री है।

पिता ने बचपन में समझाई थी यह बात

सलमान खान ने कहा कि उनके पिता उन्हें समझाया करते थे कि जो आप लिविंग रूम में बोल सकते हो वो पूरे देश में बोलो। जो भी बेडरूम का है वह लिविंग रूम तक नहीं आना चाहिए। करण जौहर ने इसके बार अपना सवाल घुमाया और कहा- क्या कभी ऐसा महसूस होता है कि सलमान खान जो इतना बड़ा नाम है, वह सबका है, लेकिन उसका कौन है? सलमान खान ने कहा कि उनका परिवार उनका है। आप अकेले तब होते हैं जब कोई आपके साथ नहीं होना चाहता है। तुम भी अकेले नहीं हो, आपके बच्चे हैं, आपकी मां हैं।

अपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान खान

करण जौहर ने इसके बाद बात और आगे बढ़ाई और पूछा, "क्या आप अपने बच्चे नहीं होना मिस करते हैं?" इस सवाल के सवाब में सलमान खान ने वह बताया, जो अभी तक उन्होंने नहीं बोला था। सलमान खान ने कहा, "बिलकुल, एक वक्त पर मैं अपने खुद के बच्चे करूंगा। हां, मेरे बच्चे होंगे। यह सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक। मैं बहुत खुश हूं कि आपको वह फीलिंग मिल पाई है।" सलमान खान ने कहा कि आप यह कभी नहीं कह सकते कि आप अकेले हैं। आपके बच्चे हैं जो आगे चलकर पार्टनर्स बनाएंगे और शादी करेंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजअपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान खान, अकेलेपन और वर्जिनिटी पर दिए ये जवाब