Koffee With Karan 9: सलमान खान ने की ‘धुरंधर’ में रणवीर की तारीफ, अक्षय के बारे में कही ये खास बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉफी विद करण सीजन 9 में सलमान खान ने खुलकर धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ की है। साथ ही अक्षय कुमार के बारे में कुछ खास कहा है। ये एपिसोड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

Koffee With Karan 9 salman khan praises dhurandhar actor ranveer singh
सलमान खान ने की ‘धुरंधर’ में रणवीर की तारीफ

कॉफी विद करण सीजन 9 का पहला एपिसोड आ चुका है। सलमान खान के साथ इस नए सीजन की शुरुआत हुई है। इस पहेले एपिसोड में सलमान ने अपनी बच्चे, शादीम बायोपिक के अलावा इंडस्ट्री के एक्टर्स के बारे में अपनी खुलकर बात की है। सलमान ने साल की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर के एक्टर रणवीर सिंह की खुलकर तारीफ की। अक्षय कुमार के बारे में कुछ खास कहा है। साथ ही एक्टर ने बताया कि शाहरुख खान और आमिर खान उनके लिए भाई जैसे हैं।

सलमान खान ने की रणवीर सिंह की तारीफ

कॉफी विद करण सीजन 9 के इस एपिसोड में करिश्मा कपूर खास रेपिड फायर राउंड के लिए आई थीं। इस दौरान करिश्मा ने सलमान से सवाल किया कि फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर ने ज्यादा प्रभाव छोड़ा या ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि दोनों ही अलग स्तर के किरदार थे और दोनों ने अपने किरदारों के साथ अच्छा काम किया। दोनों एक्टर्स की तुलना नहीं की जा सकती है। आगे सलमान ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘खासकर 'धुरंधर' में रणवीर को अपनी सारी एनर्जी पर कंट्रोल करना पड़ा। वो हर काम बहुत बड़े स्तर पर करते हैं, और उन्हें इस आदत पर काफी हद तक कंट्रोल करना पड़ा। एक एक्टर के तौर पर, इसमें इनसिक्यूरिटी की काफी गुंजाइश होती है, लेकिन इस फिल्म में उन्हें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। एक एक्टर के तौर पर और 'धुरंधर' में अपने रोल को लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त और सिक्योर लगे हैं।’

सलमान ने अक्षय कुमार के बारे में कही ये बात

सलमान ने आगे अक्षय कुमार की भी खुलकर तारीफ की। एक्टर ने कहा, ‘अक्षय किसी के भी काम में दखल नहीं देते। उन्हें बस अपने काम से मतलब होता है। वो कभी गॉसिप नहीं करते। वो बस अपना काम करते हैं और घर जाते हैं। वो ही ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत तेजी से तरक्की की है। मुझे हैरानी होती है कि वे इतना शानदार काम कैसे कर लेते हैं।’

करण जौहर के पिता से था खास कनेक्शन

कॉफी विद करण सीजन 9 के इस पहले एपिसोड की शुरुआत में सलमान ने करण जौहर को उनके पापा यश जौहर से मिली मदद के बारे में बताया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि उनके पिता और मां को वो बहुत खास मानते थे। सलमान ने एक पुराना किस्सा भी बताया। एक्टर ने कहा कि जब उन्हें फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ की शूटिंग के लिए मोरिशस की गवर्मेंट से शूटिंग के लिए मदद चाहिए थी तो करण के पिता ही यश जौहर ने तुरंत उनका वो काम करने में मदद की थी। वो अगले ही दिन मोरिशस की गवर्मेंट के साथ उनका वो काम कर आए थे। इसके बाद से सलमान ने तय कर लिया था कि वो करण जौहर की फिल्म बिना पैसे के भी कर देंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसलमान खान ने की ‘धुरंधर’ में रणवीर की तारीफ, अक्षय के बारे में कही ये खास बात