Koffee With Karan 9: करण ने फिर किया वर्जिन होने पर सवाल, सलमान खान बोले-कंट्रोल…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'कॉफी विद करण सीजन 9'  का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर करण ने सलमान से उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल कर दिया है। देखिए इस मजेदार एपिसोड का प्रोमो यहां-

karan johar asked salman khan if he is still virgin
करण ने फिर किया सलमान से वर्जिन होने पर सवाल

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए शुरू होने वाला है। हाल में करण ने एक 20 सेकंड का प्रोमो शेयर कर जानकारी दी थी कि इस बार उनके इस सीजन के पहले मेहमान सलमान खान होंगे। अब सलमान के सतह उनके इस पहले एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में करण एक बार फिर सलमान के वर्जन होने से जुड़ा सवाल करते दिख रहे हैं। साथ ही समय के साथ सलमान के बर्ताव में आए बदलाव को लेकर भी सवाल किए गए। एक्टर ने पैपराजी वर्ल्ड और ट्रोल करने पर अपनी राय रखी।

'कॉफी विद करण सीजन 9' का नया प्रोमो

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान, होस्ट करण जौहर की कुर्सी पर बैठ गाए। आगे करण एक्टर से पूछते हैं कि वो अब भी वर्जिन हैं या नहीं। दरअसल, करण पिछले एक सीजन में सलमान ने दुनिया को बताया था कि वो वर्जिन हैं। ये सवाल अब 9 वें सीजन में भी पूछा जाएगा। आगे करण ने उनके शांत होने पर सवाल किया। इसके जवाब में सलमान ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में जो भी एडवाइस दूसरों को दी थीं अब वी उनके काम आ रही हैं। सलमान ने पैपराजी और ट्रोल करने वाले कल्चर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फोन में जिसने भी कैमरा लगाया है वो उन्हें अगर मिल जाए तो। इसे बाद वो स्माइल करते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 9' का ये एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग ‘इट्स डन ब्रो’ पर भी चर्चा होती दिखेगी।

सलमान के एपिसोड पर यूजर्स का रिएक्शन

इस प्रोमो के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वो एपिसोड का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि करण का शो सलमान की एंट्री से चल पड़ेगा, वहीं एक यूजर ने इस सीजन को खास बताया। कुछ यूजर्स ने अपने फेवरेट एक्टर्स के नाम के सुझाव दिए हैं कि वो उन्हें इस सीजन में देखना चाहते हैं।

'कॉफी विद करण’ का पुराना इतिहास

बता दें, 'कॉफी विद करण' की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। करण इन करीब 22 सालों में 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं और अब अपना आखिरी 9वां सीजन लेकर आ रहे हैं। पिछले कई सीजन यादगार रहे। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या रायम शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सनी देओल,धर्मेंद्र समेत कई बड़े एक्टर्स इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो पर कई यादगार एपिसोड देखने को मिले। वहीं कुछ विवाद भी जुड़े रहे। अब करण अपना नया और आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट है कि इस बार शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, समेत कई पॉपुलर सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 9' कल यानी 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजकरण ने फिर किया वर्जिन होने पर सवाल, सलमान खान बोले-कंट्रोल…