4 साल पहले शुरू हुई थी ब्राउन की शूटिंग, करिश्मा बोलीं- रणबीर-आलिया की शादी...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Zee5 Series: करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन आज जी5 पर रिलीज हो गई है।इस सीरीज की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर और सोनी राजदान करीबी हो गए थे। उन्होंने बताया कि सीरीज की शूटिंग आलिया और रणबीर की शादी के वक्त शुरू हुई थी। 

Ranbir-Alia and Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में लौट रही हैं। साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म मर्डर मुबारक रिलीज हुई है। अब करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन जी5 पर रिलीज हो गई है। करिश्मा कपूर की इस सीरीज की शूटिंग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के दौरान हुई थी। करिश्मा और सोनी ने बताया कि कैसे शो की वजह से दोनों करीब आए।

कब शुरू हुई थी ब्राउन की शूटिंग?

स्क्रीन से खास बातचीत में करिश्मा कपूर ने कहा, "दिलचस्प बात ये है कि ब्राउन की शूटिंग उस वक्त शुरू हुई थी जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी। तो जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा (करिश्मा कपूर और सोनी राजदान) हम परिवार बन गए थे।" आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी।

करिश्मा कपूर के साथ शो के दौरान हुई दोस्ती

करिश्मा कपूर की बात को आगे बढ़ाते हुए सोनी राजदान ने कहा, “मैं इस शो के जरिए ही करिश्मा को जान पाई। मैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं जानती थी। हम बस फैमिली फंक्शन में मिलते थे, लेकिन हम एक दूसरे के काफी करीब आ गए।”

करिश्मा कपूर की मां बनी हैं सोनी राजदान

बता दें, सोनी राजदान और करिश्मा कपूर ब्राउन में मां-बेटी का किरदार निभाया है। सोनी राजदान करिश्मा कपूर की मां के किरदार में नजर आई हैं। ब्राउन एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर कॉप की भूमिका में नजर आई हैं।

रीटा ब्राउन के किरदार के बारे में क्या बोलीं करिश्मा कपूर?

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा, "रीटा ब्राउन के जीवन में बहुत कुछ चल रहा है। वो बुरी तरह टूट चुकी है और उसपर बोझ है। उसकी मां अपनी बेटी से इतना प्यार करती है कि उनके बीच का रिश्ता काफी प्यारा लगता है।" करिश्मा कपूर ने कहा कि ये मां-बेटी का रिश्ता इस क्राइम सीरीज में आपको कुछ सुकून के पल देता है। ये रिश्ता और इसके बीच की बॉन्डिंग देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा।

क्या है क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन का प्लॉट?

ब्राउन के प्लॉट की बात करें तो करिश्मा कपूर (रीटा ब्राउन) किसी अपने के चले जाने से बहुत निराश होती हैं। वो शराब पीने लगती हैं, लेकिन इसी बीच उनके पास एक केस आता है। अब रीटा के किरदार के सामने चुनौती है अपने भीतर चल रहीं लड़ाइयों के बीच एक सीरियल किलर को पकड़ने की।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज4 साल पहले शुरू हुई थी ब्राउन की शूटिंग, करिश्मा बोलीं- रणबीर-आलिया की शादी...