करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए किया प्रपोज, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, निकले आंसू
करण कुंद्रा ने देसी ब्लिंग के एक एपिसोड में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है। करण के प्रपोजल को देख तेजरन के फैंस काफी खुश हैं। प्रपोजल का जो वीडियो सामने आया है उसमें तेजस्वी प्रकाश काफी इमोशनल नजर आईं।

टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस लंबे वक्त से दोनों की शादी की इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबर अभी नहीं आई है, लेकिन देसी ब्लिंग के एक एपिसोड की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को एक बड़ी से डायमंड रिंग के साथ प्रपोज करते नजर आए। करण को प्रपोज करता देख तेजस्वी प्रकाश काफी इमोशनल हो गईं। इस वीडियो के वायरल होने पर तेजरन (फैंस द्वारा तेजस्वी और करण की जोड़ी को दिया हुआ नाम) काफी उत्साहित हैं।
करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज
नेटफ्लिक्स पर देसी ब्लिंग रिलीज हो चुका है। इस रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को सरप्राइज दिया। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया। तेजस्वी प्रकाश प्रपोजल को देख काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने प्रपोजल के लिए शानदार तैयारी की।
रॉयल लुक में हैंडसम लगे करण कुंद्रा
दुबई के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में करण ने प्रपोजल की तैयारी की। उन्होंने इस प्रपोजल के लिए दुबई में अपने दोस्तों , जो शो का हिस्सा हैं उन्हें बुलाया। करण ने प्रपोजल के लिए रॉयल लुक लिया। वहीं, तेजस्वी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। करण के सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी और उन्होंने ब्लू रंग की शेरवानी पहनी।
प्रपोजल सेटअप देख खुशी में कांपी तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी के आने पर करण उन्हें अपने साथ सेंटर स्टेज पर लाते हैं। पानी में बड़े-बड़े अक्षरों में विल यू मैरी मी लिखा है। तेजस्वी जैसे ही वो पढ़ती हैं, पहले तो वो काफी खुश होती हैं और फिर इमोशनल हो जाती हैं। तेजस्वी करण से कहती हैं कि वो कांप रही हैं। वो करण से कहती हैं कि उनके हाथ पकड़ लें, वो रुकेंगे नहीं। करण तेजस्वी को संभालते हैं।
करण कुंद्रा ने दी इमोशनल स्पीच
प्रपोजल से पहले करण कुंद्रा ने तेजस्वी को एक इमोशनल स्पीच दी। करण ने कहा, "जब हम मिले थे, बहुत कुछ हुआ था। जब हम बाहर आए (बिग बॉस के घर से) तब लोगों ने कहा था कि ये दो हफ्ते नहीं टिकेंगे। किसी ने कहा मैं फेक हूं, किसी ने कहा तू फेक है। चार साल हो गए, हमने सब देख लिया, सब झेल लिया। इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी। हर साल जो मैंने तेरे साथ बिताया है, उसने मेरे लिए प्यार का मतलब बदल दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी को प्यार कर पाउंगा।"
प्रपोजल के बाद इमोशनल हुईं तेजस्वी, निकले एक्ट्रेस के आंसू
करण ने तेजस्वी को प्रपोज करने से पहले उनके लिए पंजाबी में कुछ लाइनें कहीं। इसके बाद करण कुंद्रा ने एक बड़ी सी डायमंड रिंग निकाली और अपने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। करण के प्रपोजल को देख तेजस्वी ने हां में जवाब दिया। उन्होंने करण कुंद्रा को गालों पर किस किया। तेजस्वी के लिए ये पल बहुत इमोशनल रहा। वो करण के गले लगकर रोईं। वहीं, वीडियो बाइट में तेजस्वी ने करण से कहा कि उन्होंने उनके लिए सब कुछ किया है, वो उन्हें प्यार करती हैं। तेजस्वी इसके बाद रोने लगीं। तेजस्वी ने करण से कहा कि वो उनकी हैप्पी प्लेस हैं और वो उनका सपना है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


