Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजKajol says Marriage should have expiry and renewal date prime video two much chat show
काजोल के शादी की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर बोले सोशल मीडिया यूजर्स; उसे डायवोर्स कहते हैं

काजोल के शादी की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर बोले सोशल मीडिया यूजर्स; उसे डायवोर्स कहते हैं

संक्षेप:

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के लेटेस्ट एपिसोड में काजोल ने कहा कि उन्हें लगता है कि शादी की रिन्यूअल और एक्सपायरी डेट होनी चाहिए। ट्विंकल काजोल की इस बात से सहमत नहीं दिखी। 

Nov 13, 2025 11:25 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्राइम वीडियो के चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के लेटेस्ट एपिसोड में कृति सेनन और विकी कौशल मेहमान बनकर पहुंचे। इस चैट शो के दिस एंड दैट सेगमेंट में एक सवाल आया कि क्या शादी की एक्सपायरी और रिन्यूअल डेट होने चाहिए। इसपर काजोल ने कहा कि हां, उन्हें लगता है कि ऐसा होना चाहिए। वहीं, ट्विंकल खन्ना काजोल की बातों से सहमत नहीं दिखीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी की होनी चाहिए एक्सपायरी डेट?

क्या शादी की एक्सपायरी और रिन्यूअल डेट होने चाहिए? इस सवाल के जवाब में ट्विंकल खन्ना, विकी कौशल और कृति सेनन ने नहीं कहा और रेड बॉक्स में खड़े हुए। वहीं, काजोल ने कहा कि हां, होनी चाहिए और हरे बॉक्स में जाकर खड़ी हो गईं। इसपर ट्विंकल ने कहा- नहीं, ये शादी है, वासिंग मशीन नहीं कि इसकी एक्सपायरी और रिन्यूअल डेट होनी चाहिए।

काजोल ने दिया ये जवाब

वहीं, काजोल ने अपने जवाब के सपोर्ट में कहा, “मुझे बिल्कुल लगता है। क्या गारंटी है कि आप सही वक्त पर सही इंसान से शादी करेंगे? एक रिन्यूअल ऑप्शन ठीक हैं और अगर एक्सपायरी डेट होगी तो किसी को बहुत ज्यादा देर तक सहना नहीं पड़ेगा।" वहीं, काजोल के जवाब पर विकी कौशल ने कहा कि हमारे यहां ऐसा नहीं है। हमारे यहां है कि अब शादी हो गई है तो झेलो।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

काजोल के इस बयान पर सोशल मीडिया दो भागों में बंटा हुआ नजर आया। कुछ लोगों ने काजोल की तारीफ की। कहा कि काजोल ने बिल्कुल ठीक कहा। वहीं, एक यूजर ने लिखा- उसे डायवोर्स कहते हैं काजोल, ये सवाल पूछा भी क्यों गया? एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक्सपायरी डेट आप पर निर्भर करती है। अगर आप खुश नहीं है तो तलाक ले लीजिए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।