जून में OTT पर रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 8
Upcoming OTT Release: जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। यहां चेक करें कब रिलीज हो रही है कौन सी फिल्में और सीरीज।

जून के महीने में बहुत सी शानदार फिल्में और सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं। आप घर बैठे आराम से इन फिल्मों और सीरीज को एंजॉय कर सकेंगे। हम आपको ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार और सोनी लिव पर बेहतरीन कंटेंट का खजाना आपको मिलने जा रहा है। यहां चेक करें उन सीरीज और फिल्मों के नाम और रिलीज डेट।
- गुल्लक सीजन 5
जॉनर: फैमिली कॉमेडी ड्रामा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
रिलीज डेट: 5 जून
प्लॉट: गुल्लक सोनी लिव के टॉप आईएमडीबी रेटिंग शोज में से एक है। गुल्लक में मिश्रा परिवार की कहानी दिखाई गई है। मिडल क्लास परिवार कैसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चीजें करता है, परिवार के सामने क्या-क्या चुनौतियां होती हैं ये गुल्लक में दिखाया गया है। इस बार मिश्रा परिवार के सामने चुनौती है कि उनके बच्चे उनसे चीजें छिपाने लगे हैं। साथ ही, शो में इस बार पिंकी मामा का किरदार भी दिखाया जाएगा।
2. हस्तिनापुर के वीर
जॉनर: माइथोलॉजी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
रिलीज डेट: 2 जून
प्लॉट: हस्तिनापुर के वीर में महाभारत के पांच पांडवों की कहानी दर्शकों को दिखाई जाएगी। इस सीरीज में अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर, नकुल और सहदेव के बचपन के दिनों से लेकर उनके बड़े होने और उनके साहस की कहानी दिखाई जाएगी।
3. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5
जॉनर: रियलिटी शो
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
रिलीज डेट: 6 जून
प्लॉट: डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में करिश्मा कपूर एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आएंगी। भारत के बेस्ट डांसर्स के बीच कॉम्पटीशन का ये शो काफी पसंद किया जाता है।
4. लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट
जॉनर: क्राइम थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 1 जून
प्लॉट: न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारी एक स्पेशल ग्रुप बनाते हैं। ये टीम यौन उत्पीड़न और हैरेसमेंट से जुड़े केस सुलाझाते हैं। ये सीरीज साल 1999 में रिलीज हुई थी, जो अब नेटफ्लिक्स पर आने जा रही है।
5. मां बहन
जॉनर: डार्क क्राइम कॉमेडी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 जून
प्लॉट: माधुरी दीक्षित की इस सीरीज की कहानी मां और दो बेटियों की कहानी है। इनके रिश्ते में पहले से ही थोड़ा तनाव है। इस बीच इनके एक पड़ोसी (रवि किशन) की मौत हो जाती है और उसकी लाश मिलती है इनके किचन में। फिल्म में इसके बाद जो मोड़ आते हैं, वो फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं।
6. टीच यू अ लेसन
जॉनर: कोरियन एक्शन थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 5 जून
प्लॉट: एक गवर्मेंट एजेंसी के एक अधिकारी को एक ऐसे स्कूल में भेजा जाता है जहां बच्चों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें बुली किया जा रहा है और लोगों की रैगिंग होती है।
7. रेचल गेटिंग मैरिड
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 8 जून
प्लॉट: एक ऐसी लड़की की कहानी जो पिछले 10 सालों से रिहैब में अपना वक्त काट रही है वो हफ्ते भर के लिए अपनी बहन की शादी का हिस्सा बनने अपने घर जाती है। उसके घर आने के बाद क्या-क्या होता है वो फिल्म को मजेदार बनाता है। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी।
8. द वॉचर्स
जॉनर: हॉरर मिस्ट्री
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 जून
प्लॉट: ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। मीना की कार एक घने जंगल में खराब हो जाती है। इसके बाद, तीन अनजान लोग उसे अपने घर ले जाते हैं, लेकिन उस घर में एक अजीब सा जीव उनके हर कदम पर नजर रखे हुए है।
9. कलर ऑफ ईविल: ब्लैक
जॉनर: डार्क क्राइम थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 10 जून
प्लॉट: यह पॉलिश क्राइम थ्रिलर है। एक शहर से बच्चे गायब होने लगते हैं। इसके बाद जब पुलिस बच्चों के गायब होने के केस की जांच शुरू करती है तो उनके सामने कुछ हैरान करने वाले खुलासे होते हैं।
10. मेग 2: द ट्रेंच
जॉनर: समुद्री एडवेंचर, सर्वाइवल, एक्शन
ओटीटी प्लेटफॉर्म:नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 जून
प्लॉट: एक रिसर्च टीम महासागरों में अपनी रिसर्च के वक्त को एंजॉय कर रही होती है, लेकिन उन सबकी जान तब खतरे में पड़ जाती है, जब सब पर एक शार्क अटैक होता है।
11. द नन 2
जॉनर: हॉरर मिस्ट्री
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 24 जून
प्लॉट: इस फिल्म की कहानी 1956 के फ्रांस से शुरू होती है। शैतान नन वैलाक वापस आ चुकी है। सिस्टर आइरीन और सिस्टर डेब्रा एक साथ मिलकर उस शैतान को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश करती हैं।
12. धुरंधर: द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)
जॉनर: एक्शन स्पाई थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 5 जून
प्लॉट: आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का रॉ और अनदेखा वर्जन आपको जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। सिनेमाहॉल में जो कुछ सीन्स नहीं दिखाए गए थे, वो आप यहां देख पाएंगे।
13. ठुकरा के मेरा प्यार 2
जॉनर: रोमांटिक रिवेंज ड्रामा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 19 जून
प्लॉट: सीजन 2 में कुलदीप और सानविका की कहानी आगे बढ़ेगी। सानविका अब कुलदीप से बदला लेगी। इसका पहला सीजन अगर आपने नहीं देखा है तो सीजन 2 की रिलजी से पहले देख डालें।
14. ब्राउन
जॉनर: जासूसी क्राइम थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5
रिलीज डेट: 05 जून
प्लॉट: करिश्मा कपूर इस सीरीज में एक कॉप की भूमिका में नजर आएंगी जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन पर होंगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


