ओटीटी में बोल्ड और अब्यूसिव कंटेंट पर पंचायत एक्टर जितेंद्र कुमार बोले- मुझे लगता है फिल्ममेकर को…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार ओटीटी पर बोल्ड और अब्यूसिव कंटेंट को लेकर बात होती है कि ओटीटी पर भी सेंसर होना चाहिए ताकि ओवर बोल्ड और अब्यूसिव कंटेंट ना दिखे।

jitendra kumar

आज कल ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और शोज होते हैं जिसमें बहुत बोल्ड कंटेंट होता है या फिर अब्यूसिव भाषा जिसे देखकर बच्चों पर नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं इन कंटेंट की वजह से आप फैमिली के साथ शोज और फिल्में नहीं देख पाते। ऐसे समय में पंचायत जैसी सीरीज सबका दिल जीत रही है जिसे दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिलता आ रहा है। जितेंद्र कुमार स्टारर इस शो में गांव की कहानी दिखाने वाले इस शो का अब तीसरा सीजन आ रहा है जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्ममेकर हो रिस्पॉन्सिबल

अब हाल में लाइव हिन्दुस्तान से बात करते हुए जब जितेंद्र से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे में फिल्ममेकर को थोड़ा रिस्पॉनसिबल होना चाहिए बस बाकी कंटेंट हर तरीके का बन रहा है और बनना चाहिए। हर जोनर का कंटेंट दिखाना चाहिए फिर चाहे क्राइम हो या बोल्ड। जितेंद्र का कहना है कि कंटेंट चाहे बोल्ड हो या कुछ बस फिल्ममेकर को कुछ इस तरह से प्रेजेंट करना चाहिए कि वो खराब ना लगे।

वहीं सीरीज में बनराकस का किरदार निभा रहे दुर्गेश कुमार का कहना है कंटेंट हर टाइप का बनना चाहिए क्योंकि 140 करोड़ लोगों में हर तरह के लोग हैं। यहां बच्चे भी हैं और बूढ़े भी। अगर एक रूपता आएगी तो मजा नहीं आएगा।

रिस्क के साथ बना शो

इस दौरान जितेंद्र से यह भी बताया कि एक रिस्क के साथ यह शो बनाया गया था। जितेंद्र ने कहा जब यह शो बन रहा था तब हमें भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या यंगस्टर्स इसे पसंद करेंगे कि नहीं। ओटीटी पर ऐसे कंटेंट को पसंद किया जाएगा कि नहीं क्योंकि मैच्योर ऑडियंस तब इतना ओटीटी नहीं यूज कर रही थी तो तब हमने बहुत बड़ा रिस्क लिया था और अच्छी बात यह है कि रिस्क हमारा सक्सेसफुल रहा और सबको पसंद आया।

सीरीज के बारे में बात करें तो इस बार पंचायत 3 में पंचायत इलेक्शन दिखने वाला है। इस बार प्रधान जी के सामने बनराकस खड़ा हो रहा है और वह जीतने के लिए सारी जंग के लिए तैयार है। मेकर्स का कहना है कि शो और भी मजेदार होने वाला है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजओटीटी में बोल्ड कंटेंट पर पंचायत एक्टर जितेंद्र बोले- मुझे लगता है फिल्ममेकर को…