जियो हॉटस्टार पर मचा इन 10 फिल्मों का बवाल, देशभर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है ये एक फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
share

जियोहॉटस्टार पर शानदार फिल्में छाई हुई हैं। आज देशभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में ये एक साइको थ्रिलर बनी हुई है जिसकी कहानी आपको हैरान करेगी। ये रही आज ट्रेंड करने वाली फिल्मों की लिस्ट-

jiohotstar trending movies wednesday
जियो हॉटस्टार पर मचा इन 10 फिल्मों का बवाल

जियो हॉटस्टार पर अच्छी फिल्मों की बाढ़ आई हुई है। एक्शन से लेकर रोमांस, थ्रिलर, साइको थ्रिलर फिल्मों को देशभर में देखा जा रहा है। आज बुधवार को देशभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की बात करें तो इस बार हॉलीवुड फिल्म टॉप पर बनी हुई है। इसके अलावा कई फैमिली ड्रामा फिल्मों ने भी जगह बनाई है। ये रही आज बुधवार को ट्रेंड करने वाली फिल्मों की लिस्ट-

ऑब्सेशन

हाल में एक अमेरिकी फिल्म ऑब्सेशन आई है। पहले इस फिल्म को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला और अब ये फिल्म OTT पर छाई हुई है। ये एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एकतरफा प्यार करने वाली निकी की है। कहानी पसंद की जा रही है और आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

Obsession

आंख मिचोली

आंख मिचोली एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म में मृणाल का किरदार एक अनोखी बीमारी से जूझ रहा है जिसमें वो रात में अंधा हो जाता है। ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

झाड़ फूक

हाल में आई फिल्म झाड़ फूक एक अंधविश्वास पर बनी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक किरदार अपने पोते को बचाने के किये झाड़ फूंक करता है। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

मिनियंस मोंस्टर

ये एक एनिमेटेड फिल्म है जो बच्चों के लिए खासतौर पर बनाई गई गई है। मिनियंस का एक ग्रुप मूवी बिजनेस शुरू करता और उसमें काम करता है। ये फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

मां इंति बंगारम

मां इंति बंगारम सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक स्वर्णा नाम की महिला की होती है जो घर परिवार काध्यान रखती है।। लेकिन जब अतीत उसके सामने आता है तो उसे एक्शन भी करना पड़ता है। ये फिल्म आज नंबर 5 पर टट्रेंड कर रही है।

मां इंति बंगारम

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 थिएटर में मार्च में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म इतने महीनों से लगातार टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म आज बुधवार को नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल OTT पर जबरदस्त हिट हुई है। प्रीमियर के बाद से लेकर अब तक ये फिल्म छाई हुई है। फिल्म की कहानी कई किरदारों के इर्दगिर्द रची गई है। ये एक जबरदस्त एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

Welcome to the Jungle

आर्यभट्ट का जीरो

आर्यभट्ट का जीरो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे कमल चंद्र ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव की है। फिल्म में लीड रोल हिमांश कोहली ने निभाया है। ये फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।
धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस लिस्ट में 9वें नंबर पर बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस की है जो पाकिस्तान में तबाही मचाता है। ये फिल्म रिलीज के करीब 11 महीनों बाद तक छाई हुई है।

पर्दा

कुछ समय पहले आई तेलुगू फिल्म पर्दा की कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये कहानी एक ऐसे गांव की है जहां औरतों को पर्दा यानी घूंघट में रहना पड़ता है। आज ये फिल्म नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजजियो हॉटस्टार पर मचा इन 10 फिल्मों का बवाल, देशभर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है