OTT Releases: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 शोज का धमाका, एक को मिली 8.8 की रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

जियो हॉटस्टार पर अगले 3 दिनों में शानदार वेब सीरीज और शोज देखने मिलने वाले हैं। इस बार फिल्में नहीं ये एंटरटेनिंग सीरीज आ रही है। कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, मेडिकल ड्रामा और साइंस फिक्शन कंटेंट आ रहा है। 

jiohotstar releases this week from vision quest to koffee with karan 9
जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 सीरीज का धमाका

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार वेब सीरीज और शोज का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते आपको कॉमेडी, थ्रिलर के साथ मेडिकल और साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज भी देखने को मिलने वाली हैं। साथ ही करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 9, रोडीज रीबिर्थ, मार्वल की मिनी सीरीज और भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। जानिए इस हफ्ते ऑडियंस को क्या देखने को मिलने वाला है। ये रही लिस्ट-

कॉफी विद करण सीजन 9

डेट - 14 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-हिंदी

करण जौहर एक बार फिर अपना पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 9 लेकर आ गए हैं। शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस बार सलमान खान करण के शो के नए सीजन की शुरुआत करने वाले हैं। शो की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है। इस शो को आप कल बुधवार यानी 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सलमान के अलावा इंडस्ट्री से कई बड़े सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे।

विजन क्वेस्ट

डेट - 14 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

विजन क्वेस्ट नाम की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक मिनी सीरीज है। इस मिनी सीरीज में वाइट बिजन की कहानी दिखाई जाएगी जो अपनी असली पहचान को खोजने की कोशिश में लगा हुआ है। ये सीरीज 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस सीरीज को पॉपुलैरिटी जबरदस्त है। IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली है।

क्रिस्टल लेक

डेट - 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

एक और इंग्लिश सीरीज जिसका नाम है क्रिस्टल लेक। ये एक हॉरर सीरीज है जिसमें लिंडा कार्ड़ेल्लिनी ने लीड रोल निभाया है विलियम कटलेट, डेविन केस्लेर जैसे एक्टर्स इस सीरीज में नजर आएंगे। ये एक मिस्ट्री, हॉरर ड्रामा है जो 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

कप्पी स्क्वाड

डेट - 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-मलयालम

जियो हॉटस्टार पर मलयालम फिल्मों और सीरीज का भी धमाका होने वाला है। एलक मलयालम सीरीज आने वाली है जिसका नाम है ‘कप्पी स्क्वाड’। इस सीरीज की कहानी 4 एडल्ट लोगों पर बेस्ड है। इस सीरीज में उन चारों की जिंदगियों की खुशियों, मुश्किलों को दिखाया जाएगा। ये चारों सीरीज में अपनी इनसिक्यूरिटी, ईगो और स्वाभिमान के बीच उलझे हुए नजर आएंगे। ये सीरीज 15 अक्टूबर से देखी जा सकती है।

ग्रे'ज एनाटोमी

डेट - 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

एक्शन, रोमांस, कॉमेडी फिल्मों और सीरीज के बीच एक अमेरिकन मेडिकल ड्रामा सीरीज 'ग्रे'ज एनाटोमी' आने वाली है। इस सीरीज में पॉपुलर सर्जन डॉक्टर एलिस ग्रे की बेटी मेरेडिथ ग्रे एक हॉस्पिटल में पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना करती दिखेगी। इस सीरीज को आप 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

9-1-1 सीजन 10

डेट - 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

9-1-2001 एक ऐसी सीरीज है जिसमें लॉस एंजिल्स में पैरामेडिक्स, फायरफाइटर्स, डिस्पैचर्स और पुलिस अधिकारियों जैसे 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स' के काम को दिखाया गया है। इस सीरीज को पहले ऑडियंस और क्रिटिक्स ने अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसका नया सीजन आ रहा है जिसे आप 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

MTV रोडीज: रोडीज रीबिर्थ

डेट - 16 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-हिंदी

MTV रोडीज एक यूथ बेस्ड पॉपुलर रियलिटी शो है जिसके पिछले लभगभ सभी सीजन हिट रहे हैं। अब इस शो का नया वर्जन आ रहा है। इस नए वर्जन में वीजे बानी, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, निखिल चिनप्पा जैसे स्टार नजर आ सकते हैं। ये शो 16 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

टल्सा किंग: सीजन 4

डेट - 16 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

टल्सा किंग को पहले भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। पहले तीनों सीजन को ऑडियंस हिट रहे हैं। अब इस कॉमेडी क्राइम ड्रामा सीरीज का नया सीजन आ रहा है। इस सीरीज में सिल्वेस्टर स्टालन, मार्टिन स्टार, जय विल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं जो पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। आप 16 अक्टूबर से इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजजियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 शोज का धमाका, एक को मिली 8.8 की रेटिंग