Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजJio Hotstar Top 10 Trending Movies and shows 11 February Kapil Sharma kis kisko pyaar karoon 2 space gen
हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, नंबर 2 पर 2025 की ये फिल्म

हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, नंबर 2 पर 2025 की ये फिल्म

संक्षेप:

जियो हॉटस्टार पर आज यानी 11 फरवरी, 2026 को कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं इसके लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कपिल शर्मा की फिल्म का नाम भी शामिल है। 

Feb 11, 2026 11:41 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो हॉटस्टार पर आज यानी 11 फरवरी को टॉप 10 लिस्ट में जो फिल्में और शोज ट्रेंड कर रहे हैं हम आपको उनकी लिस्ट बता रहे हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी सीरियल से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। लाफ्टर शेफ्स में हर शनिवार और रविवार कलर्स टीवी पर आता है। लाफ्टर शेफ्स का ये तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट चल रहा है।

लाफ्टर शेफ्स के इस सीजन में कौन-कौन?

इस वक्त शो में अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार नजर आ रहे हैं।

किस किसको प्यार करूं 2: लिस्ट में दूसरे नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी नजर आई हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्पिल्टिस्विला 16: लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्पिल्टिस्विला 16 है। इस सीजन को करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा शो में उर्फी जावेद और निया शर्मा शो को को-होस्ट कर रही हैं।

आस्क मी व्हाट यू वांट और गेम ऑफ थ्रोन्स: लिस्ट में चौथे नंबर पर स्पैनिश रोमांटिक ड्रामा फिल्म आस्क मी व्हाट यू वांट है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4 है। लिस्ट में 5वें नंबर पर हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है। इस सीरीज में 8 सीजन है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।

3BHK और संक्रांतिकी वस्तुनम: लिस्ट में छठे नंबर पर तमिल भाषा की फैमिली ड्रामा फिल्म 3BHK है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स और स्पेस जेन: लिस्ट में 8वें नंबर पर सीरीज अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स है। यह सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल सीरीज है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। लिस्ट में 9वें नंबर पर 'स्पेस जेन: चंद्रयान' है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

बिग बॉस 19: लिस्ट में 10वें नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस है। बिग बॉस के अबतक 19 सीजन आ चुके हैं। अब फैंस को इस रियलिटी शो के अगले सीजन का इंतजार है।19वें सीजन के विनर गौरव खन्ना बने हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;