जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Top 10 Movies and Shows: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 4 जुलाई को टॉप 10 में कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं ये हम आपको बता रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज को आप वीकेंड पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

Hotstar Top 10

जियो हॉटस्टार पर जो फिल्में और सीरीज बहुत ज्यादा देखी जाती हैं, वो ट्रेंडिंग टॉप 10 की लिस्ट में जुड़ जाती हैं। आज यानी 4 जुलाई को इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, उसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में और सीरीज अभी तक नहीं देखी हैं तो इस वीकेंड पर इन फिल्मों और सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं।

1. ठुकरा के मेरा प्यार

लिस्ट में पहले नंबर पर रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 है। हर शुक्रवार इस सीरीज के नए एपिसोड आते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

ठुकरा के मेरा प्यार

2. प्रीतम एंड पेड्रो

लिस्ट में दूसरे नंबर पर 3 जुलाई को रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर कॉमेडी सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

3. लाफ्टर शेफ्स

लिस्ट में तीसरे नंबर पर कलर्स टीवी का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। अब जल्द ही लाफ्टर शेफ्स का फिनाले एपिसोड आएगा।इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

4. धुरंधर द रिवेंज

लिस्ट में चौथे नंबर पर रणवीर सिंह की साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर द रिवेंज है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

5. रिजॉर्ट

लिस्ट में 5वें नंबर पर साउथ इंडियन सीरीज रिजॉर्ट है। ये सीरीज पिछले कुछ हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

6. दंगल

लिस्ट में छठे नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 387.38 करोड़ की कमाई की थी। दंगल आमिर खान की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

दंगल

7. धुरंधर

लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। ये फिल्म पिछले कुछ वक्त से टॉप 10 में है। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था।

8. तव्वई

लिस्ट में 8वें नंबर पर हॉरर मिस्ट्री फिल्म तव्वई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। ये फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

9. 24 सीजन 2

लिस्ट में 9वें नंबर पर अनिल कपूर की एक्शन सीरीज 24 का सीजन 2 है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

10. अवतार फायर एंड ऐश

लिस्ट में 10वें नंबर पर अमेरिकी फैंटिसी एडवेंचर फिल्म अवतार फायर एंड ऐश है। इस अमेरिकी फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में-शोज, लिस्ट में आमिर की 10 साल पुरानी मूवी