जियो हॉटस्टार टॉप 10 में हुआ बड़ा बदलाव, लिस्ट से बाहर हुईं ये फिल्में

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Top 10 Trending: जियो हॉटस्टार टॉप 10 लिस्ट अपडेट हुई है। इस लिस्ट से कुछ फिल्में और सीरीज बाहर हुई हैं, तो कुछ नई फिल्में और सीरीज जुड़ी हैं। लिस्ट से हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडऐस रविकुमार बाहर हो गई है। 

जियो हॉटस्टार टॉप 10 में हुआ बड़ा बदलाव, लिस्ट से बाहर हुईं ये फिल्में

जियो हॉटस्टार पर कौन सी सीरीज और फिल्में ट्रेंड होती हैं, इसकी एक लिस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलती है। जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट अपडेट हुई है। लिस्ट से कुछ सीरीज और फिल्में बाहर हुई हैं, तो कुछ सीरीज और फिल्में 3 मई से अबतक लिस्ट में बनी हुई हैं। अपडेटेड लिस्ट से हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडऐस रविकुमार बाहर हो गई है। इसके अलावा सिसु भी लिस्ट से बाहर हो गई है। लिस्ट से कपिल शर्मा की फिल्म किस-किसको प्यार करूं 2 बाहर हो गई है।

टॉप 10 में ये फिल्में और सीरीज

लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। हर शनिवार और रविवार शो का नया एपिसोड टेलीकास्ट किया जाता है। यह एक कुकिंग शो है जिसमें सिलेब्स कॉमेडी के साथ खाना बनाते हैं। भारती सिंह शो की होस्ट हैं। 3 मई को ये शो नंबर 2 पर था।

स्प्लिट्सविला 16: लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 है। यह शो पिछले हफ्ते लिस्ट में नंबर 1 पर था। स्प्लिट्सविला 16 पिछले कुछ वक्त से टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। शुक्रवार से शनिवार के बीच स्प्लिट्सविला 16 के नए एपिसोड्स आते हैं।

24: लिस्ट में तीसरे नंबर पर अनिल कपूर का शो 24 है। ये शो साल 2013 में आया था। हर शुक्रवार को शो का नया एपिसोड आता है। 3 मई को भी ये शो नंबर तीन पर था। शो की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

संगमरमर: लिस्ट में चौथे नंबर पर राजश्री प्रोडक्शन का सीरियल संगमरमर है। हर गुरुवार शो के नए एपिसोड्स रिलीज होते हैं। 3 मई को ये शो नंबर 10 पर था। संगमरमर के अबतक 47 एपिसोड्स आ चुके हैं।

वाझा 2: लिस्ट में 5वें नंबर पर मलयाम भाषा की फिल्म वाझा 2 है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। पिछली बार ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में नहीं थी। 3 मई की लिस्ट में नंबर 5 पर सीरीज चिरैया था।

टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्में और सीरीज भी शामिल

जियो हॉटस्टार की सीरीज चिरैया इस बार लिस्ट में नंबर 6 पर है। इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड्स हैं। लिस्ट में 7वें नंबर पर 2022 में रिलीज हुई अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म मॉरबिस है। पिछली लिस्ट में 7वें नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 थी। लिस्ट में 8वें नंबर पर मलयालम भाषा की फिल्म संभवम अध्यायम ओन्नू है। पिछली लिस्ट में ये फिल्म छठे नंबर पर थी। लिस्ट में 9वें नंबर पर जापानी कार्टून डोरेमॉन है। पिछले हफ्ते ये नंबर 8 पर था। 10वें नंबर पर फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश है। पिछली लिस्ट में ये सीरीज टॉप 10 में नहीं थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।