जियो हॉटस्टार टॉप 10 लिस्ट हुई अपडेट, शामिल हुआ दो साल पुराना ये रोमांटिक सोशल ड्रामा
जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट अपडेट हो गई है। इस लिस्ट में एक नया शो जुड़ा है। ये शो साल 2024 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा, लिस्ट से कुछ शोज बाहर भी हुए हैं। आइए जानते हैं आज यानी 13 मई को कौन से शोज टॉप 10 में ट्रेंड कर रहे हैं।

जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट एक बार फिर अपडेट हो गई है। लिस्ट में कुछ नए शोज जुडे़े हैं तो वहीं कुछ शोज बाहर हुए हैं। 9 मई की जो लिस्ट आई थी, उसमें से आज यानी 13 मई को कुछ फिल्में और शोज बाहर हुए हैं तो कुछ शोज और फिल्में लिस्ट में हैं। कुछ शोज और फिल्में ऐसी हैं जो 3 मई से लिस्ट में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं अपडेटेड लिस्ट में क्या हुआ बदलाव।
लाफ्टर शेफ्स: 9 मई की तरह ही आज यानी 13 मई को लिस्ट में पहले नंबर पर लाफ्टर शेफ्स है। हर शनिवार और रविवार को शो के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सारा अली खान और रकुलप्रीत मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं।
स्प्लिट्सविला 16: लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 है। 9 मई को भी स्प्लिट्सविला 16 नंबर 2 पर था। शो का सेमीफिनाले एपिसोड इस रविवार को टेलीकास्ट हुआ। अब इस हफ्ते शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इस साल करण कुंद्रा और सनी लियोनी शो के होस्ट हैं।
24: लिस्ट में तीसरे नंबर पर अनिल कपूर का शो 24 है। ये शो साल 2013 में रिलीज हुआ था। अब जियो हॉटस्टार पर शो को प्रसारित किया जा रहा है। 9 मई को भी शो तीसरे नंबर पर था। इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।
वाझा 2: लिस्ट में चौथे नंबर पर मलयालम भाषा की फिल्म वाझा 2 है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। 9 मई को ये फिल्म 5वें नंबर पर थी। वहीं, उस लिस्ट में नंबर 4 पर संगमरमर सीरियल था।
इंस्पेक्टर अविनाश: लिस्ट में 5वें नंबर पर सीरीज इंस्पेकटर अविनाश है। ये शो उत्तर प्रदेश में एसटीएफ अधिकारी रहे अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित शो है। 15 मई को शो का नया सीजन रिलीज होगा। पिछली लिस्ट में ये शो नंबर 10 पर था।
टॉप 10 में इन फिल्मों और सीरीज का नाम
लिस्ट में छठे नंबर पर जपानी कार्टून डोरेमॉन है। डोरेमॉन लंबे वक्त से टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। पिछली लिस्ट में डोरेमॉन नंबर 9 पर था। लिस्ट में 7वें नंबर पर हॉटस्टार सोशल ड्रामा सीरीज चिरैया है। चिरैया भी लंबे वक्त से लिस्ट में बनी हुई है। पिछली लिस्ट में ये शो नंबर 6 पर था। लिस्ट में 8वें नंबर पर मलयालम अध्यायम ओन्नू है। पिछली लिस्ट में भी ये फिल्म 8वें नंबर पर था। लिस्ट में 9वें नंबर पर स्पेनिश फिल्म आस्क मी व्हाट यू वांट है। ये फिल्म इंग्लिश और हिंदी में हॉटस्टार पर उपलब्ध है। ये फिल्म पिछली लिस्ट में शामिल नहीं था। लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2024 में रिलीज हुआ सोशल रोमांटिक ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार है। ये शो भी पिछली लिस्ट की टॉप 10 में शामिल नहीं था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


