जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 फिल्में और सीरीज, लिस्ट में एक हॉरर मूवी

Feb 18, 2026 12:24 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Jio Hotstar Top 10 Movies and Shows: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 18 फरवरी को टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं फिल्मों और सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का नाम भी शामिल है। 

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 फिल्में और सीरीज, लिस्ट में एक हॉरर मूवी

अगर आप जियो हॉटस्टार पर कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या देखें तो हम आपको जियो हॉटस्टार पर आज यानी 18 फरवरी को ट्रेंड करने वाले टॉप 10 शोज और फिल्मों के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में जापानी कार्टून डोरेमॉन का नाम भी है।

लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। शो में इस वक्त अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अली गोनी, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कशमीरा शाह नजर आ रहे हैं।

स्पिल्टिस्विला 16: शो में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्पिल्टिस्विला 16 है। शो को करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा शो उर्फी जावेद और निया शर्मा को-होस्ट कर रही हैं।

किस किसको प्यार करूं 2: लिस्ट में तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, वारिना हुसैन, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान जैसे कलाकार नजर आए हैं।

एनाकोंडा कर्स्ड जंगल: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2024 में आई फिल्म एनाकोंडा कर्स्ड जंगल है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.8 है।

अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स: लिस्ट में 5वें नंबर पर सीरीज अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स है। यह सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल सीरीज है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

द कॉन्ज्यूरिंग 4: लिस्ट में छठे नंबर पर हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

गेम ऑफ थ्रोन्स: लिस्ट में 7वें नंबर हलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है। सीरीज में कुल 8 सीजन है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। इस सीरीज को 59 प्राइमटाइम एमी पुरस्कार मिले हैं। इस शो का प्रीमियर अमेरिका में एचबीओ पर 17 अप्रैल 2011। वहीं,साल 2019 में शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ था।

प्रिडेटर: बैडलैंड्स: लिस्ट में 8वें नंबर पर अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म प्रिडेटर: बैडलैंड्स है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

आस्क मी व्हाट यू वांट और डोरेमॉन: लिस्ट में 9वें नंबर पर एरोटिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म आस्क मी व्हाट यू वांट है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4 है। लिस्ट में 10वें नंबर पर जापानी कार्टून डोरेमॉन है। इस कार्टून सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।