हॉटस्टार पर जमकर देखी जा रहीं ये 10 फिल्में और सीरीज, नंबर दो पर अक्षय कुमार की मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Top 10 Trending: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 22 अगस्त को कौन सी फिल्में और शोज (हिंदी भाषा) आज ट्रेंड कर रहे हैं, उसकी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल है। 

Jio Hotstar Top 10
हॉटस्टार पर इन फिल्मों और सीरीज का दबदबा

जियो हॉटस्टार पर कौन सी फिल्में और शोज (हिंदी भाषा) टॉप 10 में ट्रेंड कर रहे हैं, उसकी ये लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में वो फिल्म और शोज शामिल होते हैं जिन्हें हॉटस्टार पर खूब देखा जा रहा होता है। इस लिस्ट में रियलिटी शो से लेकर क्राइम सीरीज तक शामिल हैं। यहां चेक करें पूरी लिस्ट।

1.ठुकरा के मेरा प्यार

लिस्ट में पहले नंबर पर रोमांटिक रिवेंज शो ठुकरा के मेरा प्यार है। इस शो का दूसरा सीजन इसी साल ही रिलीज हुआ है। शो की रेटिंग 6.5 है। शो की कहानी कुलदीप और शानविका चौहान के रिश्ते, बदले और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है।

2. वेलकम टू द जंगल

दूसरे नंबर पर मल्टी-स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.5 है। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, कृष्णा अभिषेक, जैकी श्रॉफ, दलेर मेंहदी, मुकेश तिवारी और किकु शारदा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें: IMDb पर 8.1 रेटिंग! OTT पर मौजूद इस हॉरर फिल्म को न करें अकेले देखने की गलती

3. खतरों के खिलाड़ी

लिस्ट में तीसरे नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी है। रोहित शेट्टी के शो का नया सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस बार शो में फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, ओरी, गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन, करण वाही, शगुन शर्मा और ऋत्विक धनजानी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: OTT पर मौजूद ये स्पाई-थ्रिलर है मस्ट वॉच, 8.5 है IMDb रेटिंग

4. रिजॉर्ट

लिस्ट में चौथे नंबर पर तमिल ड्रामा सीरीज रिजॉर्ट है। ये सीरीज एक रूम सर्विस बॉय के शेफ बनने के सपने के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में कॉमेडी, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। हर शुक्रवार शो के नए एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

5. लाफ्टर शेफ्स

लिस्ट में 5वें नंबर पर कलर्स का कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। शो का सीजन 3 खत्म हुए वक्त हो गया है, लेकिन अब भी ये शो टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाए हुए है। सीरीज के चौथे सीजन का ऐलान भी हो चुका है।

6. वलाथु वशाथे कल्लन

लिस्ट में छठे नंबर पर मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म वलाथु वशाथे कल्लन है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेतक्ट किया है। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें: आज ओटीटी पर आईं ये 6 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बनाएं वीकेंड का प्लान

7. यूफोरिया

लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की सोशल ड्रामा फिल्म यूफोरिया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। फिल्म में सारा अर्जुन, भूमिका चावला, गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

8. द ताज स्टोरी

लिस्ट में 8वें नंबर पर परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है। फिल्म की कहानी ताजमहल में दफन राज के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

9. जंपर

लिस्ट में 9वें नंबर पर हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को सौरभ वर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। फिल्म में विजय राज लीड रोल में नजर आए हैं।

10. बिग बॉस

लिस्ट में 10वें नंबर पर रियलिटी शो बिग बॉस है। अब बिग बॉस सीजन 20 जल्द ही दस्तक देने वाला है। फैंस नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजहॉटस्टार पर जमकर देखी जा रहीं ये 10 फिल्में और सीरीज, नंबर दो पर अक्षय की मूवी