
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, नया सीजन आते ही छाया स्प्लिट्सविला
जियो हॉटस्टार पर आज यानी 10 जनवरी को ट्रेंड कर रहे 10 शोज के नाम बता रहे हैं। पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। इस लिस्ट में मिसेज देशपांडे भी शामिल है।
जियो हॉटस्टार पर बेहतरीन कंटेस्टेंट्स मौजूद है। अगर आप भी कुछ अच्छे शोज देखना चाहते हैं तो हम आपको आज यानी 10 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। वहीं, दूसरे पर एमटीवी स्प्लिट्सविला है। इस लिस्ट में एक कार्टून शो का नाम भी शामिल है।
लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 है। लाफ्टर शेफ्स का आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में सीजन 1 में नजर आए अर्जुन बिजलानी नजर आएंगे। सीजन 1 में अर्जुन बिजलानी काफी पसंद किए गए थे। फैंस आज और कल के एपिसोड में अर्जुन बिजलानी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
एमटीवी स्प्लिट्सविला: लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला है। एमटीवी स्प्लिट्सविला का सीजन 16 9 जनवरी से ही शुरू हुआ है। करण कुंद्रा और सनी लियोनी इस शो को होस्ट कर रहे हैं। उर्फी जावेद और निया शर्मा भी इस शो का हिस्सा हैं।
मिसेज देशपांडे: तीसरे नंबर पर माधुरी दीक्षित का शो मिसेज देशपांडे है। यह एक क्राइम थ्रिलर सिरीज है। इस सीरियल में माधुरी दीक्षित ने एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। इस सीरीज को नागेश कुकुनूर ने डायरेक्ट किया है।
मास जतारा: लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलुगु एक्शन फिल्म मास जतारा है। मास जतारा को भानु भोगवरपु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रवि तेजा और श्रीलीला लीड रोल्स में नजर आए हैं।

बिग बॉस: लिस्ट में 5वें नंबर पर सलमान खान का शो बिग बॉस है। पिछले साल बिग बॉस 19 खत्म हुआ है। अब फैंस को नए सीजन का इंतजार है। बिग बॉस 19 के विन्नर गौरव खन्ना बने हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की दुबई में पार्टी हुई।
गेम ऑफ थ्रोन्स: लिस्ट में छठे नंबर पर हॉलीवुड शो गेम ऑफ थ्रोन्स है। यह सीरीज भारत में काफी पॉपुलर है। इस सीरीज में आपको राजनीति, एक्शन, वॉर और प्लानिंग-प्लॉटिंग देखने को मिलेगी। इस सीरीज में कुल 8 सीजन हैं।
बीए पास 2: लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2017 में आई फिल्म बीए पास 2 है। फिल्म में कृतिका सचदेव सतीयश्च सारथी सशो और संघमित्र हितैषी नजर आई हैं। इस फिल्म को शादाब खान ने डायरेक्ट किया है।
डोरेमॉन: लिस्ट में 8वें नंबर पर जपानी कार्टून डोरेमॉन है। डोरेमोन अचानक चर्चा में आ गया है क्योंकि 3 दशकों से ज्यादा समय तक टीवी पर टेलिकास्ट होने के बाद पॉपुलर जापानी एनीमे शो 'डोरेमोन' अब इंडोनेशिया में बंद कर दिया गया है।
हीर एक्सप्रेस: लिस्ट में 9वें नंबर पर हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म हीर एक्सप्रेस है। फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे नजर आए हैं।

ट्रॉन: एरेस: लिस्ट में 10वें नंबर पर अमेरिकी फिक्शनल साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म को जोक्हैम रॉन्निग ने किया है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




