Hotstar Release: सितंबर का महीना होगा धमाकेदार, आ रहीं 8 फिल्में और सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

September 2026 Release: जियो हॉटस्टार पर सितंबर के महीने में कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं इसकी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। टीवी की दुनिया का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 20 भी इसी महीने शुरू हो रहा है। 

September Jio Hotstar Release
सितंबर में रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

जियो हॉटस्टार लवर्स के लिए सितंबर का महीने मजेदार रहने वाला है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक दो नहीं बल्क 8 नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर कॉमेडी और रियलिटी शो शामिल हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और शोज शामिल हैं, और कब क्या रिलीज हो रहा है।

1. कान्हो बनियो कॉमन मैन

रिलीज डेट: 2 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक गुजराती कॉमेडी सीरीज है। सीरीज में भगवान कृष्ण इंसानों की समस्याओं को समझने के लिए धरती पर आम इंसान की तरह रहने आते हैं। ये सीरीज गुजराती भाषा में ही हॉटस्टार पर प्रसारित की जाएगी।

2.स्टार वार्स: द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू

रिलीज डेट: 2 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। मैंडलोरियन और ग्रोगू यूनिवर्स को बचाने के लिए मिशन पर निकलते हैं।

3.द कोर्ट

रिलीज डेट: 4 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: द कोर्ट एक तमिल सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे हकलाने की समस्या होता है। कोर्ट में ये वकील अपने ही पिता के खिलाफ केस लड़ती है।

4. बिग बॉस सीजन 20

रिलीज डेट: सितंबर 6

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक रियलिटी शो है। बिग बॉस टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में आता है। शो को हर बार की तरह, इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो में कौन से चेहरे नजर आएंगे, ये जानने के लिए हर कोई उत्साहित है।

5. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड

रिलीज डेट: 11 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक मलयालम कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी फिरोज के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका एक्टर बनने का सपना है, लेकिन उसके और उसके सपने के बीच एक खतरनाक विलेन खड़ा है। ये विलेन कोई और नहीं बल्कि उसका अमीर पिता है।

6. अली बाबा और 40 भूत

रिलीज डेट: 11 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: अली बाबा और 40 भूत एक हॉरर कॉमेडी सीरीज है। अलीशा जो लॉजिक और साइंस में विश्वास रखती है, उसका सामना कुछ ऐसी शक्तियों से होता है कि हर उस चीज पर सवाल उठाती है जिसमें वो विश्वात करती थी।

7. जंगल टेल्स विद मोगली

रिलीज डेट: 12 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये बच्चों के लिए एक एनिमेटेड सीरीज है। इस सीरीज की कहानी मोगली और उसके जंगल के एडवेंचर और दोस्तों के बारे में हैं।

8. चिकू और बंटी: कुश्ती की जंग

रिलीज डेट: 13 सितंबर

फिल्म/ सीरीज के बारे में: बच्चों के लिए एक एनिमेटेड फिल्म।चीकू को उसकी बॉक्सिंग पर घमंड होने लगता है। तभी उसका सामना वीरा नाम एक खतरनाक कुश्ती चैंपियन से होता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजहॉटस्टार रिलीज: सितंबर का महीना होगा धमाकेदार, आ रहीं 8 फिल्में और सीरीज