Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजJio Hotstar Mrs Deshpande Review Madhuri Dixit Steals show dark serial killer shocking twist in episode 3 6 2 imdb rate
सीरियल किलर बन ‘धक धक गर्ल’ ने उड़ाए होश, ‘मिसेज देशपांडे’ के तीसरे एपिसोड में है दमदार ट्विस्ट

सीरियल किलर बन ‘धक धक गर्ल’ ने उड़ाए होश, ‘मिसेज देशपांडे’ के तीसरे एपिसोड में है दमदार ट्विस्ट

संक्षेप:

Mrs Deshpande Review: मिसेज देशपांडे में माधुरी दीक्षित एकदम अलग किरदार में नजर आई हैं। फिल्मों में चुलबुली, प्यार करने वाली लड़की का किरदार निभाने वाली माधुरी इस सीरीज में एक सीरियल किलर बनी हैं। 

Dec 24, 2025 01:24 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का लंबे समय से हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्मों में एक रोमांटिक, चुलबुली लोगों से प्यार करने वाली लड़की के रोल तो कई बार निभाए हैं, लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित बिल्कुल ही अलग रोल में नजर आई हैं। 58 की उम्र में माधुरी दीक्षित ने एक सीरियल किलर का रोल निभाया है। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज मिसेज देशपांडे रिलीज हुई है। अगर अभी तक आपने ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत देखा डालिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

6 एपिसोड की है सीरीज मिसेज देशपांडे

6 एपिसोड की इस सीरीज में दमदार ट्विस्ट और टर्न्स हैं। माधुरी दीक्षित यानी मिसेज देशपांडे एक ऐसी सीरियल किलर होती हैं जो अपने 8वें मर्डर के बाद पकड़ी जाती हैं औक फिर उन्हें जेल होती है। जेल में सालों तक रहने के बाद मुंबई में फिर एक सीरियल किलर दस्तक देता है। ये सीरियल किलर अपने शिकार को उसी तरह मारता है जैसे मिसेज देशपांडे मारती थीं।

तीसरे एपिसोड में दमदार ट्विस्ट

इस सीरियल किलर को नाम मिलता है कॉपीकैट सीरियल किलर। कॉपीकैट सीरियल किलर को पकड़ने में पुलसी की मदद मिसेज देशपांडे करती हैं। पहले दो एपिसोड में आपको ये सीरीज किसी नॉर्मल क्राइम ड्रामा की तरह लग सकती है, लेकिन सीरीज के तीसरे एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आता है जो पूरी कहानी ही बदल देता है।

मां-बेटे के रिश्ते पर बात करती सीरीज

माधुरी दीक्षित की ये सीरीज भले ही एक क्राइम थ्रिलर सीरीज हो, लेकिन सीरीज में एक मां-बेटे के रिश्ते को भी दिखाया गया है। सीरीज में देखने को मिला कि कैसे एक मां अपने बेटे के लिए उसी से अपनी पहचान छिपाती है।

ये भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित की तरह स्टाइल करें हैवी वर्क लहंगा, दिखेंगी रॉयल

डार्क रोल में नजर आईं माधुरी दीक्षित

माधरी दीक्षित का मिसेज देशपांडे का किरदार एक मजबूत महिला का किरदार है जो अपने खातिर और अपनों के लिए एक ऐसी इंसान बन जाती है जिससे हर कोई डरता है। माधुरी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। एक डार्क रोल निभाकर माधुरी दीक्षित ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

फ्रेंच थ्रिलर सीरीज से है प्रेरित

तीसरे एपिसोड के बाद से सीरीज में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं कि सीरीज बहुत ही ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। कॉपी कैट की आइडेंटिटी जब सामने आती है, वो आपको हैरान करेगी। माधुरी दीक्षित की ये सीरीज फ्रेंच थ्रिलर सीरीज ला मांटे पर आधारित है।

ये भी पढ़ें:गौरव तिवारी को मौत से पहले दिखता था 9 साल का बच्चा? भय में खुलेंगे कौन से राज

6.2 है आईएमडीबी रेटिंग

इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें माधुरी दीक्षित, सिद्धार्थ चंदेकर, प्रियांशु चैटर्जी, दीक्षा जुनेजा, केविन डेव और निमिशा नायर जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज को नागेश कुकुनूर ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की आईमडीबी रेटिंग 6.2 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।