OTT की इस हॉरर फिल्म की एंडिंग उड़ा देगी होश, 7.2 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio Hotstar Film: अगर आप एक अच्छी हॉरर फिल्म तलाश रहे हैं तो आपकी ये तलाश जियो हॉटस्टार पर खत्म हो सकती है।जियो हॉटस्टार पर ये हॉरर फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। 

Horror Film

जियो हॉटस्टार टॉप 10 में एक हॉरर फिल्म ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म टॉप 10 में नंबर 5 पर है। फिल्म अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो तुरंत बैठकर देख सकते हैं। इस हॉरर फिल्म की एंडिंग काफी ज्यादा हैरान करने वाली है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।

कब रिलीज हुई थी ये हॉरर थ्रिलर फिल्म?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ईशा। ईशा एक तेलुगु भाषा की हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का बजट भी बहुत ज्यादा नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 3.25 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 8.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में (भारत समेत) फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की थी।

क्या है ईशा का प्लॉट?

ईशा के प्लॉट की बात करें तो फिल्म चार दोस्तों की कहानी है। ये चार दोस्त बचपन से ही साथ रह रहे होते हैं। ये दोस्त अपने गांव में देखते हैं कि कैसे भूत-प्रेत भगाने के नाम पर गांव के लोगों को ठगा जाता है। ऐसे में ये दोस्त उन लोगों को एक्सपोज करने की कोशिश करते हैं, जो लोगों को ठग रहे होते हैं।

ईशा की एंडिंग की कर देगी हैरान?

अपने इसी मिशन पर उनके सामने एक हैरान करने वाला केस आता है। उनको पता चलता है कि किसी गांव में एक पढ़ा-लिखा साइकेट्रिस्ट भी लोगों को इस तरह से ही भूत भागने के जाल में फंसाता है। वो इस मामले की तह तक जाने के लिए निकल जाते हैं। जब वो इस केस की तहकीकात पर निकलते हैं, रास्ते में कुछ ऐसा होता है जो उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है। जब वो उस डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, उनके सामने ऐसी चीजें आने लगती हैं जो वो कभी सोच भी नहीं सकते थे। वो डॉक्टर उन्हें काफी कुछ एहसास करना चाहता है, लेकिन वो दोस्त अपनी जिद्द पर ही अड़े नजर आते हैं।

फिल्म की एंडिंग बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाली है। फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स हैं जो आपको विचलित कर सकते हैं। इस फिल्म की एंडिंग ऐसी है कि आप देखेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

कितनी है इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?

ईशा की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.2 है। इस फिल्म को श्रीनिवास मन्ने ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में थ्रिगुन, हेबाह पटेल, अखिल राज उदडेमारी और सिरी हनमंथ हैं लीड रोल में नजर आए हैं। ईशा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।