Hotstar Upcoming Release: जियो हॉटस्टार पर जल्द आ रहीं ये 7 फिल्में और सीरीज, जानें कब कौन सी हो रही रिलीज?
Upcoming Release: जियो हॉटस्टार पर जल्द ही बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। तो हो जाइए घर पर बैठे-बैठे एंजॉय करने के लिए।

जियो हॉटस्टार पर जुलाई के बचे हुए दिनों में 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब हॉटस्टार पर आने जा रही हैं। अगर आप ये फिल्में सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे तो अब घर बैठे इन फिल्मों को देख सकते हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग फिल्मों के नाम और रिलीज डेट।
चांद मेरा दिल
चांद मेरा दिल 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म कल यानी 17 अप्रैल को रिलीज होगी। चांद मेरा दिल एक रोमांटिक फिल्म है। चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।
मां इंटी बंगारम
मां इंटी बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 59.29 करोड़ की कमाई की थी।वहीं, दुनियाभर ने फिल्म में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म को समांथा रुथ प्रभु लीड में नजर आई थीं। फिल्म 17 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
टेस्ट सब्जेक्ट वी
टेस्ट सब्जेक्ट वी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। ये 18 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। फिल्म कुणाल अवंती की असल जिंदगी के सफर को दिखाती है। डॉक्यूमेंट्री की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स
स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स यह एक अमेरिकी साइंस फिक्शन सीरीज है। सीरीज में 10 एपिसोड्स होंगे। द बिग बैंग थ्योरी के कॉमिक बुक स्टोर के मालिक स्टूर्ट ब्लूम इस नई सीरीज में नजर आएंगे। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।
ब्लीच: थाउसेंड ईयर ब्लड वॉर
9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ब्लीच: थाउसेंड ईयर ब्लड वॉर का सीजन 4 25 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक जापानी एक्शन फैंटेसी सीरीज है। ये सीरीज आईएमडीबी की टॉप 100 शोज की लिस्ट में आती है।
द डेविल वियर्स प्राडा 2
द डेविल वियर्स प्राडा 2 एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म को डेविड फ्रैंकल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट 10 करोड़ यूएस डॉलर है।
हार्टबीट 3
हार्टबीट एक तमिल मेडिकल सीरीज है। इस सीरीज का तीसरा सीजन 30 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में आया था।


