15 एपिसोड की ये कोर्टरूम थ्रिलर उड़ा देगी होश, 7.8 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Series: अगर आप एक अच्छी सस्पेंस थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार की एक सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। सीरीज साल 2018 में रिलीज हुई थी। 

Jio Hotstar Series

अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार की एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसके पहले एपिसोड से ही आपको सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस सीरीज में सस्पेंस के साथ-साथ कोर्टरूम ड्रामा भी आपको देखने को मिलेगा। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में श्रिजिता डे लीड रोल में नजर आई थीं।

क्या है जियो हॉटस्टार की इस सीरीज का नाम?

क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरीज का नाम है अनटचेबल्स। इस सीरीज में कुल 15 एपिसोड्स हैं। इसके हर एपिसोड में आपको सस्पेंस का डोज मिलेगा। इस वीकेंड पर बैठ आप सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं।

अनटचेबल्स

क्या है अनटचेबल्स का प्लॉट?

सीरीज के प्लॉट की बात करें तो सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक मेडिकल इंटर्न होती है, लेकिन अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए वो लड़की एस्कॉर्ट का काम भी करती है। लड़की के जीवन में तूफान तब आता है जब वो अपने एक क्लाइंट से मिलने जाती है और सुबह जब सोकर उठती है तो उस क्लाइंट का मर्डर हो चुका होता है।

मर्डर का आरोप उसी लड़की पर लगता है। कोई भी वकील उसका केस लेने को तैयार नहीं होता है। ऐसे में इस लड़की का केस एक ऐसा वकील लेता है जो अपनी बेटी की मौत के बाद वकालत छोड़ चुका है। जब सारा समाज इस लड़की को गुनहगार मान चुका होता है, तब इस लड़की की जिंदगी में वो वकील एक आशा बनकर आता है।

विक्रम भट्ट

कोर्ट में केस लड़ते हुए वकील के सामने अपनी ही पास्ट की कुछ खौफनाक यादें भी आती हैं क्योंकि इस वकील के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती है उसी की ही पत्नी जो अब उसे छोड़कर जा चुकी है।

सीरीज में नजर आए हैं ये सितारे

वकील का किरदार निभाया है विक्रम भट्ट (आकाश आर्य) ने। वहीं, श्रीजिता डे (नताशा नारंग) लीड रोल में नजर आई हैं। इस सीरीज में फाजिल खान (जयवीर), सोहराब खंडेलवाल (निकम), अमल शेरावत (इंस्पेक्टर जाधव), जयेश राज (डॉक्टर समीर कश्यप), अनुपम बी गहोई (रमाकांत) और अरबाज अली मुगल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

कितनी है अनटचेबल्स की आईएमडीबी रेटिंग?

अनटचेबल्स में एक्टिंग के साथ-साथ विक्रम भट्ट ने इस सीरीज को लिखा भी है। सीरीज को डायरेक्ट किया है कृष्णा भट्ट ने। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो सीरीज की रेटिंग 7.8 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।