एपस्टीन फाइल्स ने घुमा दिया सिर? दिल दहलाने वाले केस को समझना है तो देखें फैक्ट्स पर बने ये 5 शोज
जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी रील्स और खबरें आपका भी दिल दहला रही हैं? अगर आप इससे जुड़े कुछ फैक्ट बेस्ड वेब शोज या डॉक्युमेंट्रीज देखना चाहते हैं तो आपके लिए 5 रेकमेंडेशंस हैं।

अगर आप देश-विदेश की खबरों पर नजर रखते हैं तो एपस्टीन फाइल्स का नाम जरूर पता चल गया होगा। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने जनवरी 2026 में 30 लाख पन्नों से ज्यादा फाइलें जारी की हैं। इनमें तमाम ईमेल, फोटो और रिकॉर्ड शामिल हैं। मामला नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। चर्चा बढ़ने के साथ लोग एपस्टीन फाइल्स लाइब्रेरी सर्च कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर तरह-तरह के दावे, वीडियो और सनसनीखेज पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कई यूट्यूब चैनल्स फर्जी विजुअल्स दिखाकर दिल दहलाने वाली कहानियां नरेट कर रहे हैं। बिना सबूत के बड़े नाम भी घसीटे जा रहे हैं। जेफ्री एपस्टीन का मामला सिर्फ एक क्रिमिनल केस नहीं, बल्कि सत्ता, पैसे और सिस्टम की कमजोरियों की एक जटिल कहानी है। अगर आप भी इस केस को समझना चाहते हैं और भारत के दर्शक हैं तो ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर ये डॉक्यू सीरीज देख सकते हैं।
1. जेफ्री एपस्टीन: फिल्थी रिच (Jeffrey Epstein: Filthy Rich)
कहां देखें: नेटफ्लिक्स इंडिया
क्यों देखें: यह 4 एपिसोड की एक डॉक्युमेंट्री सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एपस्टीन ने अपनी अकूत दौलत और रसूख का इस्तेमाल करके एक 'सेक्स ट्रैफिकिंग' का साम्राज्य खड़ा किया। भारतीय दर्शकों के लिए यह केस को शुरू से समझने का सबसे बेहतरीन जरिया है। इसमें पीड़ितों के बयान हैं।
2. स्कूप (2024)
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
क्यों देखें: यह फिल्म दिखाती है कि कैसे BBC की महिला पत्रकारों ने अपनी जान दांव पर लगाकर प्रिंस एंड्रयू का वो इंटरव्यू लिया, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार की जड़ें हिला दी थीं। अगर आप पत्रकारिता और पावर की लड़ाई देखना चाहते हैं, तो इसे मिस न करें।
3. ए वेरी रॉयल स्कैंडल
कहां देखें: (अमेज़न प्राइम वीडियो)
क्यों देखें: यह हाल ही में रिलीज हुई एक मिनी-सीरीज है। इसमें एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू के रिश्तों को और भी गहराई से फिल्मी अंदाज में दिखाया गया है। इसमें एक्टिंग और ड्रामा इतना जबरदस्त है कि आपको लगेगा आप कोई थ्रिलर फिल्म देख रहे हैं।
4. सीक्रेट्स ऑफ प्रिंस एंड्रयू
कहां देखें: एप्पल टीवी/ यूट्यूब
क्यों देखें: अगर आप सिर्फ फैक्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह डॉक्युमेंट्री आपके लिए है। इसमें एपस्टीन की उन 'फाइलों' और ईमेल्स का जिक्र है जो कोर्ट में पेश किए गए थे।
5. द प्रिंस एंड एपस्टीन स्कैंडल
कहां देखें: बीबीसी/यूट्यूब
क्यों देखें: यह वही असली 'न्यूजनाइट' इंटरव्यू और उससे जुड़ी रिपोर्टिंग है, जिसने असल में प्रिंस एंड्रयू की पब्लिक रॉयल लाइफ को खत्म कर दिया। यह फाइलों की सच्चाई को करीब से देखने का बेहतरीन जरिया है। खास तौर पर उन 'फ्लाइट लॉग्स' और तस्वीरों को, जिन्होंने दुनिया की बड़ी और प्रभावशाली हस्तियों को एपस्टीन की संपत्तियों (आइलैंड और घरों) पर मौजूद होने के घेरे में खड़ा कर दिया।
डिसक्लेमर: यह लेख जेफ्री एपस्टीन के चर्चित मामले से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री/फिल्मों की जानकारी देने के लिए। इसमें उल्लिखित किसी भी व्यक्ति के नाम या संदर्भ का अर्थ यह नहीं है कि वे किसी अपराध में दोषी सिद्ध हो चुके हैं। जब तक किसी मामले में अदालत का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक सभी संबंधित व्यक्ति निर्दोष माने जाते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




