Jana Nayagan OTT Release Date : इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी मूवी जन नायकन
विजय की बतौर एक्टर लास्ट फिल्म जन नायकन थी जो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज हुई। अब थिएटर में रिलीज होने के 1 महीने बाद मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन थी। पॉलिटिक्स ज्वाइन करने से पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह फिल्म रिलीज हुई। अब विजय की यह फिल्म ओटीटी में रिलीज होने वाली है। थिएटर में फिल्म के रिलीज होने के महीने भर बाद मूवी ओटीटी पर आ रही है और अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो जानें कब और कहां मूवी स्ट्रीम होगी।
कब और कहां आ रही है मूवी
जी5 तमिल में एक एआई जनरेटेड टीजर प्रोमो रिलीज किया और जन नायकन की ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की। फिल्म 21 अगस्त को जी5 पर आएगी।
इस पोस्टर को शेयर कर लिखा है, ‘थंगमेय...थलापति...जन नायकन आप सबसे मिलने के लिए तैयार हैं 21 अगस्त को जी5 पर।’
जन नायकन ने कितने करोड़ कमाई की
बता दें कि कई बार फिल्म की रिलीज में देरी होने के बाद जन नायकन 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक जन नायकन ने भारत में 227.14 करोड़ और वर्ल्डवाइड 320.34 करोड़ कमाए थे।
कई बार मूवी रिलीज डेट टली
पहले फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट में देरी होने पर मूवी की रिलीज डेट टल गई। इसके बाद इलेक्शन हुए तो रिलीज में और देरी हो गई और फिर फाइनली जाकर 23 जुलाई को मूवी रिलीज हो गई।
जन नायकन की स्टोरी
जन नायकन की स्टोरी की बात करें तो फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज अहम किरदार में थे। फिल्म की कहानी थलापति वेत्री कोंदर पर आधारित है जो विजि(ममिता बैजू) की जिम्मेदारी लेता है और उसे स्ट्रॉन्ग और इन्डिपेन्डेंट महिला बनाना चाहता है जो आर्मी ज्वाइन करती है। लेकिन उसकी लाइफ में तब एक टर्न आता है जब उसे अपने पुराने दुश्मन का सामना करना पड़ा।
फिल्म को एच विनोत ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के नारायण ने इसे प्रोड्यूस किया है। मूवी में म्यूजिक अनिरुद्ध ने कम्पोज किया है और लिरिक्स विवेक ने लिखे हैं। फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले थे।
पॉलिटिक्स लाइफ में बिजी विजय
खैर फिलहाल विजय की बात करें तो वह अपनी पॉलिटिक्स लाइफ में बिजी हैं और ऐसा काम कर रहे हैं कि सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी विजय की खूब तारीफ कर रहे हैं और सबको उम्मीद है कि विजय, तमिलनाडु में काफी पॉजिटिव बदलाव लेकर आएंगे।


